Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 21, 2023 / 5:01 PM IST

COVID-19 Sub Variant JN.1 Highlights: हेल्थ एक्सपर्ट का दावा- कोरोना को खत्म करना नामुमकिन

Covid 19 Sub Variant JN.1 Highlights: कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट JN.1 का खौफ बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए कई राज्यों ने तैयारी शुरू कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation – WHO) ने कोविड-19 के नए सब-वैरिएंट JN.1 को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' (variant of interest) के रूप में क्लासिफाइड किया है। वहीं ये भी कहा है कि यह सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं है

Covid 19 Sub Variant JN.1 Highlights: कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट का कहर कई देशों में जारी है। सिंगापुरस मलेशिया, अमेरिका में नए वैरिएंट से संक्रमित मरीज तेजी स बढ़ रहे हैं। इस बीच भारत में भी इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। गुजरात में कोरोना से निपटने के लिए कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इसमें सरकारी और निजी संस्थाओं के कर्मचारी शामिल हुए। राज्य में कोरोना

Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
DECEMBER 21, 2023 / 4:43 PM IST

COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: JN.1 वैरिएंट तेजी से फैलता है, लेकिन हल्का संक्रमण है – एक्सपर्ट

ओडिशा के सावर्जनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा (Niranjan Mishra) का कहना है कि ओडिशा में कोरोना के नए वैरिएंट के एक भी मामले सामने नहीं आए हैँ। जितने भी मामले आए हैं। उनमें सबसे ज्यादा केरल से हैं। JN.1 वैरिएंट ओमीक्रोन का एक सब-वैरिएंट है। यह 30 देशों में फैल चुका है। यह बहुत तेजी से फैलता है। इसमें हल्का संक्रमण है।

    DECEMBER 21, 2023 / 4:05 PM IST

    COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: सफदरजंग अस्पताल हाई अलर्ट पर

    सफदरजंग अस्पताल के डॉ. रोहित कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 को देखते हुए वो हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि हम कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही जीनोम सिक्वेंस के लिए सैंपल भेज रहे हैं। कुमार ने कहा कि दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस के नए वैरिएंट का मामला सामने नहीं आया है। हम मरीजों का टेस्ट कर रहे हैं। नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंस कर रह हैं। स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

      DECEMBER 21, 2023 / 3:33 PM IST

      COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: 9 में से 1 परिवार ने कराया RT- PCR टेस्ट

      देश में कोरोना संक्रमित मरीज फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस बीच लोकल सर्कल्स के एक सर्वे के मुताबिक, कोविड के लक्षणों के बावजूद भी लोग इसका टेस्ट कराने से बचते हैं। सर्वे के अनुसार 9 में से एक भारतीय ने ही माना कि उसके परिवार में कोविड का लक्षण होने पर उसने RT-PCR टेस्ट कराया है। सर्वे में 76 फीसदी लोगों ने कहा कि कोई टेस्ट नहीं कराया है। वहीं 12 फीसदी लोगों ने RT-PCR टेस्ट कराया है। 6 फीसदी लोगों ने रैपिड एंटीजन टेस्ट किया है। 7 फीसदी लोगों ने कहा कि यह काफी महंगा है।

        DECEMBER 21, 2023 / 3:00 PM IST

        COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: असम में नहीं हैं कोरोना संक्रमित मरीज – स्वास्थ्य मंत्री

        असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने कहा है कि हाल ही में राज्य में कोविड-19 के किसी नए वैरिएंट की पहचान नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहने के लिए कहा गया है। महंत के मुताबिक, अब तक असम ने कोई नया कोविड मामला दर्ज नहीं किया है। राज्य में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की पहचान नहीं हुई है।

          DECEMBER 21, 2023 / 2:32 PM IST

          COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: राजस्थान में कोविड-19 के दो केस दर्ज

          राजस्थान में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। एक मरीज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती है। जबकि दूसरा जेके लोन अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों मरीज राज्य के अलग-अलग जिलों से जयपुर इलाज के लिए आए थे। राज्य के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक मरीज भरतपुर और झुंझुनू का है।

            DECEMBER 21, 2023 / 2:01 PM IST

            COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: कोरोना खत्म नहीं किया जा सकता

            कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 से पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ गई है। इस बीच केरल के एक हेल्थ एक्सपर्ट ने जोर देकर कहा है कि कोविड किसी भी अन्य संक्रामक बीमारी के बराबर है। उन्होंने कहा कि इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसके नए-नए वैरिएंट पर चर्चा होती रहती है।

              DECEMBER 21, 2023 / 1:46 PM IST

              COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: गोवा का मशहूर ‘Sunburn' फेस्टिव कैंसिल

              गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल (Sunburn' festival) रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से इसे कैंसिल किया हया है। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि इसके उलट एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने कहा था कि सनबर्न म्यूजिक फेस्विटव 28 से 30 दिसंबर तक उत्तरी गोवा में होगा। तीन दिन चलने वाले इस फेस्टिवल में लोग न केवल देश बल्कि विदेशों से भी आते हैं। इस फेस्टिवल की खासियत ये है कि इस फेस्टिवल में लोग अल्कोहॉल का मजा लेते हुए हजारों वाट के म्यूजिक पर नाचते हैं। यहां देश और विदेश के कई बड़े-बड़े बैंड और डीजे ग्रुप पहुंचते हैं।

                DECEMBER 21, 2023 / 1:12 PM IST

                Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: JN.1 Variant काफी तेजी से फैल रहा है – एक्सपर्ट

                राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी का कहना है कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 काफी तेजी से फैल रहा है। अन्य कोरोना के वैरिएंट की तरह इसके लक्षण भी समान हैं। बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन होने की वजह से अन्य देशों के मुकाबले हमरी स्थिति अलग है। भंडारी ने आगे कहा कि जो लोग किसी भी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं। वो उन्हें कफी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

                  DECEMBER 21, 2023 / 1:03 PM IST

                  Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: कोरोना से बचना है तो बढ़ाएं इम्यूनिटी

                  कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाना बेहद जरूरी है। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से लड़ने के लिए हर किसी को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं। जिनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से..

                    DECEMBER 21, 2023 / 12:17 PM IST

                    Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: गुजरात में मॉक ड्रिल

                    कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पूरी दुनिया को अपनी चपेट में फिर से ले रहा है। इस बीच गुजरात में कोरोना वायरस के 13 एक्टिव केस सामने आए हैं। वहीं 5,700 अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया गया है। राज्य में 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच सरकारी और निजी संस्थानों ने मिलकर मॉक ड्रिल किया था। यह पहल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मंडाविया की ओर से बुलाई एक वर्चुअल मीटिंग के बाद हुई है।

                      DECEMBER 21, 2023 / 11:51 AM IST

                      Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: कोरोना के नए वैरिएंट से चिंता न करें – डिप्टी सीएम

                      उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से चिंता की कोई बात नहीं है। पूरी स्थिति की समीक्षा की गई है। कल तक राज्य में 5 मरीज थे। वो सभी होम आइसोलेशन में है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

                        DECEMBER 21, 2023 / 11:23 AM IST

                        Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: एक दिन में 358 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस 2669 पहुंचे

                        देश में कोरोना वायरस की टेंशन फिर से बढ़ गई है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के अब तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। जिससे कोरोना के वापसी के फिर से चर्चा तेज हो गई है। आज यानी गुरुवार (21 दिसंबर 2023) को देश में 358 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2669 हो गई है।

                          DECEMBER 21, 2023 / 10:59 AM IST

                          Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: चंडीगढ़ मे मास्क लगाना जरूरी

                          कोरोना का खौफ फिर से सताने लगा है। इस बीच कर्नाटक के बाद अब चंडीगढ़ मे मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....

                            DECEMBER 21, 2023 / 10:27 AM IST

                            Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: UP में कोरोना ने दी दस्तक

                            देश और दुनिया भर में कोरोना संक्रमित मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। राज्य के गाजियाबाद जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज सामने आए हैं। जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब उनके परिवार की भी जांच की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....

                              DECEMBER 21, 2023 / 10:16 AM IST

                              Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: WHO ने बताया, वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट

                              विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के JN.1 वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच इसे ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया है। डब्यूएचओ ने साथ ही कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है। पहली बार इस वेरिएंट की पहचान लग्जमबर्ग में की गई थी। WHO इस मामले में लगातार अपनी निगरानी कर रहा है। WHO ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले, बंद या खराब हवा वाले इलाकों में मास्क पहनें।

                                DECEMBER 21, 2023 / 9:41 AM IST

                                COVID-19 Sub Variant JN.1 LIVE Updates: महाराष्ट्र में 41 साल का शख्स नए वैरिएंट से संक्रमित

                                महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के डोडामार्ग तहसील में एक 41 साल का शख्स कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 से संक्रमित पाया गया है। जांच में मरीज कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मरीज में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शख्स कोंकण क्षेत्र के तटीय जिले का रहने वाला है। शख्स के बारे में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

                                  DECEMBER 21, 2023 / 9:30 AM IST

                                  Covid- 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: नए वैरिएंट के अब तक 21 केस दर्ज

                                  देश में कोविड के नए सब वैरिएंट JN.1 के अब तक 21 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 18 मामले गोवा से हैं। इस वैरिएंट के बारे में बताया गया कि इसकी गहन वैज्ञानिक जांच चल रही है, लेकिन अभी चिंता का कारण नहीं है। इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज आसानी से ठीक हो रहे हैं। अभी राहत की बात यह है कि हल्के लक्षण हैं और अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ रही है। इसका पहला केस केरल में 8 दिसंबर को सामने आया था। 79 वर्षीय महिला की RT-PCR जांच में इस वेरिएंट का पता चला। वह अब ठीक भी हो चुकी हैं।

                                    DECEMBER 21, 2023 / 9:22 AM IST

                                    Covid 19 Sub Variant JN.1 Live Updates: नए वैरिएंट के प्रति निगरानी बढ़ाने के निर्देश

                                    कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के प्रति केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कई राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है। इसमें टेस्टिंग बढ़ाने, सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने और सभी केसों की रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा, कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं। वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव सुधांश पंत ने विशेष रूप से जिला स्तर पर कड़ी निगरानी पर जोर दिया है।

                                      DECEMBER 21, 2023 / 9:19 AM IST

                                      नमस्कार

                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।