Get App

Covid Variant JN.1: नए स्ट्रेन के तीन राज्यों में 21 केस, दूसरे देशों में भी मचा रहा तबाही, NITI आयोग के डॉ. वीके पॉल ने बताया

Covid Variant JN.1: डॉ. वीके पॉल (VK Paul) ने इस बात पर जोर डाला कि संक्रमित लोगों में से लगभग 91 से 92 प्रतिशत लोग घर के नुस्खे का विकल्प चुन रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गोवा में COVID-19 सब-वेरिएंट JN.1 के 19 मामले और केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता लगाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 7:09 PM
Covid Variant JN.1: नए स्ट्रेन के तीन राज्यों में 21 केस, दूसरे देशों में भी मचा रहा तबाही, NITI आयोग के डॉ. वीके पॉल ने बताया
Covid JN.1 Variant: JN.1 स्ट्रेन के तीन राज्य में 21 केस, दूसरे देशों में भी मचा रहा तबाही, NITI आयोग के डॉ. वीके पॉल ने बताया

Covid JN.1 Variant: नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल (Dr. Vk Paul) ने बुधवार को कहा कि देश भर में अब तक Covid​​​​-19 सब-वेरिएंट जेएन.1 (JN.1 Sub Variant) के 21 मामलों का पता चला है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में वैज्ञानिक नए वेरिएंट की बारीकी से जांच कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपने सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है।

पॉल ने इस बात पर जोर डाला कि संक्रमित लोगों में से लगभग 91 से 92 प्रतिशत लोग घर के नुस्खे का विकल्प चुन रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गोवा में COVID-19 सब-वेरिएंट JN.1 के 19 मामले और केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामले का पता लगाया गया है।

पिछले दो हफ्तों में, Covid​​​​-19 से जुड़ीं 16 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें पीड़ितों को गंभीर कोमोरबिडिटी थीं। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश में Covi-19 मामलों में बढ़ोतरी और नए JN.1 वेरिएंट का पता चलने के बीच निरंतर निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें