चिकन बिरयानी नहीं मिलने पर ग्राहक ने रेस्टोरेंट में लगाई आग, देखें वीडियो

न्यू यॉर्क के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स को चिकन बिरायनी पसंद नहीं आई। इस पर उसने रेस्टोरेंट में आग लगा दी है। रेस्टोरेंट में जब आग लगाई गई तब बंद था। ऐसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 12:11 PM
रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई।

अमेरिका के न्यू यॉर्क (New York) में एक बांग्लादेशी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए शख्स ने वहां आग लगा दी। उसने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि रेस्टोरेंट में उसे उसके पसंद का खाना नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यू यॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट ने इस बारे में एक फुटेज जारी किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना क्वीन्स इलाके की है। यहां एक जैकसन हाइट्स में साउथ एशियन कम्युनिटी रहती है।

इसी जगह एक बांग्लादेशी रेस्टोरेंट है। 49 साल के चोफेल नोरबु (Choephel Norbu) को चिकन बिरयानी नहीं मिली। लिहाजा उसने गुस्से में रेस्टोरेंट में आग लगा दी। जिस वक्त आग लगाई गई, उस समय रेस्टोरेंट बंद था। किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

गुस्से में लगाई आग


आग लगने की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज देखकर आरोपी नोरबु को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस से कहा- मैंने शराब पी हुई थी। मैं बांग्लादेशी रेस्टोरेंट में खाना खाना गया था। मैंने चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया लेकिन स्टाफ मेरा ऑर्डर नहीं लेकर आया। इसके बाद मुझे तेजी से गुस्सा आ गया। मैं वापस आ गया और काले कपड़े पहने। फिर गैसोलीन की कैन लेकर रेस्टोरेंट में गया और वहां आग लगा दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा- ये घटना रेस्टोरेंट के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि नोरबु रेस्टोरेंट के पास खड़ा है।

महाराष्ट्र: बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, 2.14 लाख रुपये का लगा चूना

View this post on Instagram

A post shared by FDNY (@fdny)

1500 डॉलर का हुआ नुकसान

नोरबु पर आगजनी और आपराधिक वारदात का आरोप लगाया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आग की घटना से रेस्टोरेंट को 1,500 डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।