Dating App Scam: ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जाल में फंसने से बचें, युवक को डिनर डेट पर बुलाकर थमा दिए ₹16,000 का बिल

Dating App Scam: एक व्यक्ति की मुलाकात डेटिंग ऐप पर एक महिला से हुई। कुछ दिन बाद उन्होंने दिल्ली के हडसन लेन स्थित Bagheera Cafe में डेट की योजना बनाई, जहां उसने डेटिंग ऐप फ्रॉड के चक्कर में आकर अपने 16,000 रुपये गंवा दिए

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 3:02 PM
Story continues below Advertisement
Dating App Scam: डेटिंग ऐप के जरिए दिल्ली के एक व्यक्ति को 16,000 रुपए का चुना लगाया गया है

Dating App Scam: पिछले कुछ समय से मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में जबरन वसूली से जुड़े 'डेटिंग ऐप स्कैम' तेजी से बढ़ रहे हैं। डेटिंग ऐप पर पहले लड़के और लड़कियां बात करते हैं। फिर वे डिनर डेट पर जाते हैं और अंत में युवक को बहुत ज्यादा बिल चुकाना पड़ता है। डेटिंग ऐप घोटाले में यह एक तरीका बन गया है। ज्यादा मामलों में महिलाएं अपने टारगेट को रोमांटिक संबंध बनाने का वादा करके लुभाती हैं। लेकिन उन्हें खाने-पीने के लिए भारी-भरकम बिल थमा देती हैं, जिसे वे मुश्किल में पड़ जाते हैं। डेटिंग ऐप से ठगी का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

हाल ही में दिल्ली में एक व्यक्ति इस घोटाले का शिकार हुआ। उसे ऑनलाइन डेटिंग ऐप से जुड़ने के बाद 16,000 रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित व्यक्ति ने दावा किया कि ऑनलाइन संपर्क में आई एक महिला ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उसने पोस्ट में लिखा, "डेटिंग ऐप पर मेरी मुलाकात एक लड़की से हुई। उसने सार्वजनिक स्थान पर मिलने पर जोर दिया और फिर हडसन लेन स्थित Bagheera Cafe के बाहर अपनी लोकेशन बताई। मैं हडसन लेन पर बघीरा कैफै के बाहर इस लड़की से मिला। उसने मुझे अंदर जाने के लिए प्रोत्साहित किया। हालांकि, जैसे ही मैं अंदर गया, मुझे बुरा लगा।"

व्यक्ति ने आगे बताया, "कैफे में एंट्री करने पर वेटर ने उन्हें मेनू दिया। फिर महिला ने अपना ऑर्डर दिया। कुछ मिनटों के बाद वह टॉयलेट चली गई। जैसे ही वह वापस आई, वेटर ने उसके लिए हुक्का, वोदका शॉट और चिकन स्टार्टर ला दिया।" बात यहीं खत्म नहीं हुई। महिला ने जमकर हुक्का पीया और उसने जो वोदका शॉट भी लिए, जो वास्तव में "वॉटर शॉट" थे। इसके तुरंत बाद, उसने घर से फोन आने का नाटक किया और फिर रेस्तरां से बाहर निकल गई।


bill

डेटिंग ऐप घोटाले का शिकार व्यक्ति जब अपने दोस्त के साथ उसी स्थान पर दोबारा लौटा तो उसने उसी लड़की को दूसरे आदमी के साथ देखा। उसने कहा, "जब हमने कैफे में घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षाकर्मियों ने हमें रोक दिया। उन्होंने हमें अंदर जाने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें पता था कि लड़की दूसरे ग्राहकों को धोखा दे रही है।"

ये भी पढ़ें- iPhone के लिए लखनऊ में Flipkart के 'डिलीवरी ब्वॉय' की हत्या, आरोपियों ने शव को नहर में फेंका

पीड़ित युवक ने आगे कहा, "मैंने 16,000 रुपये खो दिए हैं और मुझे नहीं पता कि मैं अपना पैसा कैसे वापस पाऊंगा।" पीड़ित ने 24 सितंबर का जो बिल शेयर किया है, उसके अनुसार एक किंग-साइज हुक्का, एक LIIT, एक रेड बुल और एक चिकन लॉलीपॉप के लिए कुल 17,170 रुपये का बिल आया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।