DDA Housing Scheme: दिल्ली में जल्द अपना घर होने का सपना होगा साकार, 18,335 फ्लैट्स के लिए इस दिन निकाला जाएगा ड्रॉ, जानें सभी डिटेल

DDA स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत दिल्ली के कई स्थानों पर अलग-अलग कैटेगरी के 18,335 फ्लैट्स ऑफर किए गए हैं

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 1:59 PM
18,000 से अधिक फ्लैटों के लिए डीडीए को केवल 12,400 आवेदन मिले हैं

DDA Housing Scheme: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कैटेगरी के 18,335 फ्लैट वाली डीडीए की स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 (DDA Special Housing Scheme 2021) का ड्रॉ 18 अप्रैल को निकाला जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18,000 से अधिक फ्लैटों के लिए डीडीए को केवल 12,400 आवेदन मिले हैं। इस प्रकार आवेदकों की संख्या प्रस्तावित फ्लैटों की कुल संख्या से काफी कम है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के लिए मिलेगा 15 से 30 मिनटों का अतिरिक्त समय

हालांकि, डीडीए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तो 22,179 लोगों ने कराया था, लेकिन रजिस्ट्रेशन मनी 12,400 आवेदकों ने ही जमा कराई। यानी कि जितने फ्लैट्स के लिए आवेदन मंगाए गए थे, उससे बहुत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। यही वजह है कि इस बार दिल्ली में घर मिलने का पूरा चांस है। यह योजना पिछले साल 23 दिसंबर को शुरू की गई थी और 10 मार्च को बंद कर दी गई थी।


लिंक पर क्लिक कर सीधे देखें ड्रॉ का प्रसारण

अधिकारी ने कहा कि DDA (Delhi Development Authority) 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रॉ आयोजित करने जा रहा है। जजों एवं डीडीए के सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में यह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा आम जनता ड्रॉ का सीधा प्रसारण कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकती है। लाइव स्ट्रीमिंग का यूआरएल https://dda.golivecast.in/ है।

इन इलाकों में की गई है घर की पेशकश

स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला सहित अन्य स्थानों में विभिन्न कैटेगरी के 18,335 फ्लैटों की पेशकश की गई। ये वे फ्लैंट हैं, जो डीडीए की पिछली आवास योजनाओं में नहीं बिक पाए थे। डीडीए ने इस योजना की घोषणा एक अखबार के विज्ञापन के जरिए की थी जिसमें कहा गया था कि फ्लैट रियायती कीमतों पर बेचे जा रहे हैं।

डीडीए के मुताबिक, जसोला में HIG (High Income Group) वर्ग में एक फ्लैट की अधिकतम कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये है। इसके अलावा लिस्ट में 205 फ्लैट HIG, 976 MIG, 11,452 LIG और 5,702 EWS/जनता कैटेगरी के हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।