महाराष्ट्र के छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के लिए मिलेगा 15 से 30 मिनटों का अतिरिक्त समय

महाराष्ट्र सरकार अपने छात्रों को फाइनल एक्जाम के लिए हर घंटे 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगी

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 1:20 PM
महाराष्ट्र सरकार अपने छात्रों को फाइनल एक्जाम के लिए हर घंटे 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगी

महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार छात्रों को परीक्षा समय में उदारवादी रुख अपना रही है। महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों को अपनी फाइनल परीक्षा समाप्त करने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत (Higher and Technical Education Minister Uday Samant) ने कहा कि कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के दौरान प्रति घंटे 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।

इसका मतलब है एक घंटे की परीक्षा के लिए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट मिलेंगे जबकि दो घंटे की परीक्षा के लिए छात्रों को 30 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे।

100 डिजिटल कंपनियों में से 75 प्रतिशत कंपनियों का हो सकता है सफाया - रामदेव अग्रवाल


बुधवार को युनिवर्सिटीज के कुलपतियों के साथ बैठक में 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया गया। मिंट में प्रकाशित खबर के अनुसार  उक्त बैठक में अधिकारियों ने समय बढ़ाया क्योंकि कोविड -19 महामारी और ऑनलाइन परीक्षाओं में बदलाव के कारण छात्रों ने लगभग दो वर्षों में ऑफलाइन परीक्षा नहीं दी है।

मराठी भाषा में किये गये एक ट्वीट में उदय सामंत ने लिखा, "कोविड -19 ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई करने और करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी के चलते परीक्षाएं भी ऑनलाइन आयोजित की जा रही थीं। दो साल के ब्रेक के बाद छात्र ऑफलाइन मोड में परीक्षा के लिए आयेंगे। इसलिए इस ब्रेक को देखते हुए ये महसूस किया गया कि युनिवर्सिटी के छात्रों को परीक्षा अवधि के हर घंटे के लिए 15 मिनट अतिरिक्त देने चाहिए।"

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।