Credit Cards

Delhi AQI Today: दिल्ली में हवा बन गई जहर, WHO ने जताई चिंता, AQI 500 के पार

Delhi Air Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसकी मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों, खासकर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना है। पराली जलाने से निकलने वाला धुआं हवाओं के साथ दिल्ली पहुंच रहा है और यहां की हवा को काफी प्रदूषित कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध मोटी परत छाई हुई है। सुबह 5.30 बजे तक AQI 507 दर्ज किया गया है

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 8:18 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Air Pollution Update: दिल्ली-NCR का PM 2.5 स्तर पर पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्धारित सीमा से 65 गुना ज्यादा है।

देश की राजधानी नई दिल्ली की एयर क्वालिटी एक बार फिर खराब हो गई है। सर्दियों की आहट के साथ ही राजधानी की आबोहवा 'जहरीली' हो गई है। पराली जलाने की घटनाओं की वजह से हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। राजधानी में रोजाना AQI 400 के पार दर्ज हो रही है। जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया। राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के आसपास रहने वाले लोगों की सेहत के लिए यह बेहद खतरनाक है।

दिवाली के दो दिन बाद वायु की गुणवत्ता में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह दिल्लीवासियों की शुरुआत घने धुंध के साथ हुई है। सुबह 5.30 बजे एक्यूआई 507 दर्ज किया गया। यह पिछली रात 327 था। लेकिन महज 12 घंटे के भीतर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई।

65 गुना अधिक प्रदूषण


आईक्यूआर वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली PM2.5 का स्तर पहुंच गया है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की तय की गई लिमिट से 65 गुना ज्यादा है। बता दें कि डेटा के मुताबिक, 200-300 पर 'खराब', 301 और 400 पर 'बहुत खराब' तक होता है। 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर पर गंभीर प्लस माना जाता है।

जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI

राजधानी में 12 घंटे के भीतर AQI में 150 से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। AQI का आंकड़ा 327 से बढ़कर 507 पर पहुंच गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार रात 9 बजे AQI 327 दर्ज किया गया था। यह रविवार सुबह 5 बजे 507 पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की डेटा के मुताबिक, अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, आया नगर, बवाना, बुराड़ी, मथुरा रोड, IGI एयरपोर्ट, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, पटपड़गंज, रोहिणी, शादीपुर, सोनिया विहार, वज़ीरपुर, मंदिर मार्ग, नेहरू नगर, नजफगढ़ और अन्य मौसम-निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही।

आखिर अचानक क्यों बढ़ा प्रदूषण?

दरअसल, दिवाली के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के 'गंभीर' स्थिति में पहुंच गई है। इसकी मूल वजह हवा की रफ्तार है। तेज हवा चलने की वजह से ऐसा हुआ है। शनिवार रात को हवा की गति कम हो गई। जिस वजह से प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा रात के समय तापमान कम होना भी बड़ी वजह माना जा रहा है। कम तापमान हवा की गति को धीमा कर देता है और प्रदूषकों को जमीन की सतह के करीब रोक देता है।

Andhra Pradesh: रिश्तेदार ने 3 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दी हत्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।