DMRC Guinness Record: दिल्ली के एक आदमी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है। इस आदमी ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है और वो दिल्ली मेट्रो से जुड़ा है। दरअसल इस दिल्लीवासी ने 15 घंटे 22 मिनट और 49 सेकंड में दिल्ली मेट्रो के कुल 286 स्टेशनों को कवर किया है। इस आदमी का नाम शशांक मनु है जो एक फ्रीलांस रिसर्चर के तौर पर काम कर रहे हैं। शशांक को दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने बेहद पसंद है। शशांक मनु ने अपनी यात्रा सुबह 5 बजे ब्लू लाइन से शुरू की और रात साढ़े आठ बजे ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन ग्रीन लाइन पर अपना सफर खत्म किया।
गलती से गलत आदमी को दे दिया सर्टिफिकेट
शशांक को अपने रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट अप्रैल 2023 में मिला। दरअसल गलती से इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट किसी दूसरे आदमी प्रफुल सिंह को दे दिया गया था। प्रफुल सिंह ने दिल्ली मेट्रो से 16 घंटे 2 मिनट में यात्रा करने का अगस्त 2021 में रिकॉर्ड बनाया था। जबकि शशांक ने अप्रैल 2021 में ही 15 घंटे 22 मिनट में ही ये रिकॉर्ड बना लिया था। शशांक मनु के दिमाग में मेट्रो के सारे स्टेशन कवर करने का आइडिया कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में आया। मनु ने हर स्टेशन पर एक फोटो लिया और पब्लिक को उसकी इस जर्नी का गवाह बनने के लिए साइन करने के लिए भी कहा।
रिकॉर्ड का बनाया ऑथेंटिक और खींचे हर स्टेशन पर फोटो