Traffic Challan: इन लोगों को देखते ही ट्रैफिक पुलिस काटती है चालान, ऐसे रहें सतर्क

Traffic Challan: कई बार आपने वाहन चलाते हुए यह नोटिस किया होगा कि ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस कुछ चुनिंदा गाड़ी को ही रुकने के लिए कहती है। ट्रैफिक पुलिस को यह अच्छे से पता होता है कि कौन ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहा है और कौन नियमों का पालन नहीं कर रहा है। अगर आप भी ट्रैफिक पुलिस की निगाहों से बचना चाहते हैं तो यह काम जरूर करें

अपडेटेड Jun 25, 2023 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
Traffic Challan: दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें

Traffic Challan: देश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इसलिए राज्य सरकारें ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए सख्त कदम उठा रही हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इसके बावजूद लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। वहीं कुछ लोग अनजाने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। जबकि कुछ लोग जानबूझकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उनका मोटा चालान काट सकती है। अगर आप भी चालान से बचना चाहते हैं तो कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी गाड़ी में कुछ भी मॉडिफाई करवाने से बचना चाहिए। जिससे ट्रैफिक पुलिस का ध्यान आपकी ओर न जाए।

ट्रैफिक चालान से ऐसे बचें


हमेशा पहने हेलमेट

दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा पहने हेलमेट बहुत जरूरी है। हेलमेट न पहनने पर 1000 रुपये तक का चालान भरना पड़ सकता है। कुछ लोग हेलमेट तो पहन लेते हैं, लेकिन उसका पट्टा या लॉक बांधने की जहमत नहीं उठाते हैं। दरअसल, हेलमेट के गले के नीचे पट्टी बांधना बेहद जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर दुर्घटना का खतरा रहता है। अगर लॉक खुला है तो हेलमेट चालक के सिर की सुरक्षा नहीं कर पाएगा। क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में यह सिर से गिर जाएगा। ऐसा होने पर सिर में गंभीर चोट लग सकती है। जिससे चालक की मौत भी हो सकती है। इसलिए हेलमेट पहनने के साथ ही इसे लगाना न भूलें।

Traffic Challan: हरियाणा में खड़ी है बाइक, गाजियाबाद में 14 बार कटा चालान, केस दर्ज

रेड लाइट न करें पार

बहुत से लोग इतनी जल्दी बाजी में होते हैं कि उन्हें ध्यान ही नहीं रहता कि बत्तीलाल है या फिर हरी। रेड लाइट होने के बावजूद वो टशन में अपनी बाइक को रेड लाइट से जंप कर जाते हैं। जहां आगे ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों का इंतजार करती रहती है। पकड़कर चालान काट देती है। अगर ट्रैफिक पुलिस नहीं भी रहती है तो वहां सिग्नल पर लगे कैमरे को देखकर पुलिस ऑनलान चालान काट देती है।

नंबर प्लेट के साथ कभी न करें छेड़छाड़

बहुत से लोग अपनी बाइक को अलग दिखाने के लिए उसके नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ऐसा ट्रैफिक नियमों के अनुसार गलत है। ऐसे लोगों का नंबर प्लेट देखते ही ट्रैफिक पुलिस साइड में करके गाड़ी के सभी कागजात चेक करती है। उसका चालान काट देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।