Delhi Murder Case: शाहबाद डेरी में साक्षी की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद, पढ़ें साहिल की दरिंदगी मामले में बड़ा अपडेट

Delhi Murder Case: आरोपी ने 28 मई को दिल्ली के शाहबाद डायरी इलाके में अपनी 16 वर्षीय कथित प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा और फिर सीमेंट के स्लैब से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान पाए गए और उसकी खोपड़ी कुचली हुई थी। आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 11:03 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Murder Case: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि 3 दिन बढ़ा दी है

Delhi Shahbad Dairy Murder Case: पुलिस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 20 वर्षीय साहिल द्वारा नाबालिग लड़की साक्षी की निर्मम हत्या (Sakshi Murder Case) में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने आरोपी की पुलिस हिरासत की अवधि तीन दिन बढ़ा दी है। उससे फिर पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि साहिल का अन्य लोगों से भी आमना-सामना कराया गया, क्योंकि वह बार-बार अपना बयान बदलता था। उन्होंने बताया कि मृतका के तीन दोस्तों भावना, अजय उर्फ झबरू और नीतू से अलग से भी पूछताछ की गई और उनके बयानों का मिलान किया गया।

साहिल ने जिस चाकू से अपनी प्रेमिका की नृशंस हत्या की थी उसे उसने करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से खरीदा था। हत्या के बाद उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। साथ ही एक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहिल लड़की हत्या की योजना तीन दिनों में बना रहा था। अधिकारियों ने कहा कि यह विवाद "जुनून का अपराध" नहीं था, बल्कि एक पूर्व निर्धारित हत्या थी।

बता दें कि साहिल ने 28 मई की शाम को शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक बार वार करके और फिर पत्थर से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, साक्षी के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी फट गई थी। साहिल को अगले दिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने अपराध के बाद चाकू कथित तौर पर रिठाला की झाड़ियों में फेंक दिया था।


मामले में बड़ा खुलासा

जांचकर्ता सूत्रों ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि साहिल साक्षी के साथ फिर से रिलेशनशिप शुरू करना चाहता था। साहिल ने पूछताछ में बताया है कि इस बातचीत के दौरान दोनों की काफी लड़ाई हुई और उसने साक्षी को धमकी भी दी थी। इन फोन कॉल के बाद दोनों के रिश्ते और बिगड़ गए। इसके बाद साक्षी को अपने दोस्तों झबरू और भावना से मदद मांगनी पड़ी।

ये भी पढ़ें- Sakshi Murder: साहिल को नहीं है हत्या का पछतावा! दरिंदे ने कबूला जुर्म, मर्डर से पहले साक्षी का सामने आया नया वीडियो

27 मई को करीब 9 बजे रात में झबरू ने साहिल को शाहबाद डेरी बुलाया था और चेतावनी दी थी कि वह साक्षी से दूर रहे वरना गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इसके अलगे दिन दरिंदे ने 28 मई की रात पौने 9 बजे के करीब उसकी हत्या कर दी गई। साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल को झकझोर देने वाली बातें पता चली हैं। चाकू के वार से साक्षी के कई अंग बुरी तरह से चोटिल हुए थे। उसकी खोपड़ी कई जगह से टूट गई थी।

आरोपी को नहीं है पछतावा

साहिल खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि साक्षी को मारने का साहिल को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जघन्य और बर्बर तरीके से साक्षी की हत्या करने वाले दरिंदे के चेहरे पर शिकन तक नहीं है।

शराब के नशे में की हत्या

पुलिस ने कहा कि साहिल ने 28 मई की दोपहर शराब पी और फिर साक्षी से झगड़ा किया, जो अपने दोस्त के बच्चे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। उसने साक्षी पर हमला कर उसकी जान ले ली। इसके बाद साहिल पास के एक पार्क में गया और कुछ देर वहां बैठा रहा। बाद में, वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया। उसने दावा किया कि कि उसने चाकू को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया और आनंद विहार बस अड्डा चला गया, जहां से उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लिए बस पकड़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।