Delhi-NCR Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक बार फिर ऑड ईवन सिस्टम लागू करने की मांग हो रही है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद भारतीय बायोगैस एसोसिएशन (IBA) ने एयर पॉल्यूशन को दूर करने के लिए दिल्ली-NCR में ऑड-ईवन नियम लागू करने की अपील की है। यह सुझाव GRAP 4 के अनुरूप है, जिसे AQI 450 से अधिक होने पर लागू किया जाता है। राजधानी की हवा में सांस लेना अब सेहत के लिए खतरनाक हो गया है। बढ़ते प्रदूषण से दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील हो गई है।
