Credit Cards

Delhi Weather: दिल्ली में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, फौरन हो जाएं अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा

Delhi NCR Weather: देश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली में प्रदूषण से कोहराम मचा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान की आशंका जताई है। जिससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement
Delhi NCR Weather: राजधानी में पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ा हुआ है। लेकिन अब पारा लुढ़क सकता है।

प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में मामूली गिरावट आई है। पिछले दो हफ्तों से एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स लगातार 500 के पार बना हुआ था। जिसकी वजह से स्‍कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया। इस बीच दिल्ली में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जल्द ही दिल्ली में तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। IMD का कहना है कि दिल्‍ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान जैसे इलाके में आने वाले दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने बताया सोमवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। स्मॉग भी छाई रहेगी। दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा। शाम और रात के समय स्मॉग और हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान कम होकर 28 और न्यूनतम 12 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 26 और 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 और न्यूनतम 11 डिग्री तक रह सकता है। मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है।

दिल्ली में गिरेगा पारा


मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जिससे जल्द ही उत्‍तर भारत में पारा 5-6 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के इलाकों में तापमान में धीरे-धीरे कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। IMD का मानना है कि दिसंबर की दस्‍तक के साथ आगे आने वाले दिनों में तापमान लगातार गिरेगा। हालांकि यहां भीषण प्रदूषण के स्‍तर से राहत कब मिलेगी। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 27-28 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह अगले एक हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तर्ज पर नॉर्थ ईस्‍ट के राज्‍य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग दिनों पर 25 से 29 के बीच बारिश हो सकती है।

Delhi AQI: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली! 318 रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स, जानें आज का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।