Shahbad Dairy Murder Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की उसके प्रेमी ने रविवार 28 मई को चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। साहिल सरफराज (Sahil Sarfaraz) नाम के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी 20 साल का है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की शाम साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। आरोपी ने लड़की को पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई चाकू से वार किया। आरोपी के सिर पर ऐसी वहशत सवार थी कि उसने 16 बार चाकू से वार किए। इसके बाद जब वो लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी तो दरिंदे ने एक भारी पत्थर उठाया और लड़की को उससे कुचल डाला।
