दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज में हुआ हादसा, छात्रों के ऊपर जा गिरी असेंबली हॉल की छत, वीडियो वायरल

सेंट स्टीफन कॉलेज की फीस दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में सबसे ज्यादा है। आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स को हर सेमेस्टर 42,000 रुपए की फीस देनी होती है। इसके बावजूद कैंपस की कई बिल्डिंग्स जर्जर हालत में है। बीते दिन एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान असेंबली हॉल की छत स्टूडेंट्स पर जा गिरी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2020 में कॉलेज की लाइब्रेरी की छत गिर गई थी

बीते महीने एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज में छात्रों के ऊपर छत जा गिरी। इस हादसे की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कॉलेज म्यूजिक सॉसायटी के मेंबर DU बीट ने 29 सितंबर को कॉलेज में एक कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज किया था। हालांकि एक परफॉर्मेंस के दौरान हॉल की छत वहां इकट्ठा हुए स्टूडेंट्स पर जा गिरी। इस हादसे में एक छात्र को चोट लगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठा सवाल

इस शॉकिंग घटना के बाद से देशभर की बड़ी इंस्टीट्युट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। घटना का सारा वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। एक स्टूडेंट के कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई थी। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे छत के गिरने के बाद स्टूडेंट्स के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाद में सभी छात्रों को सुरक्षित हॉल से बाहर निकाला किया।

View this post on Instagram

A post shared by Du Peeps (@dupeeps)


फीस ज्यादा फिर भी नहीं मरम्मत का काम

सेंट स्टीफन कॉलेज की फीस दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में सबसे ज्यादा है। आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स को हर सेमेस्टर 42,000 रुपए की फीस देनी होती है। इसी के साथ साइंस कोर्स की फीस भी और ज्यादा हो जाती है। इस फीस का ज्यादातर अमाउंट कॉलेज डेवलपमेंट फंड में जाता है, जिसे कॉलेज मरम्मत आदि के कामों के लिए इस्तेमाल करता है। स्टूडेंट्स लगातार डेवलपमेंट से जुड़े खर्चों पर हमेशा से शंका जताते आए हैं। ऐसे में वो कॉलेज से इस विषय पर पारदर्शिता की भी मांग कर रहे हैं। ये स्टूडेंट ने DU Beat पर कहा कि इस हॉल को सेफ्टी की वजह से चार महीनों के लिए बंद किया जा रहा है। मैनेजमेंट चीजों को टालते हुए सीधे इसे एक हेरिटेज बिल्डिंग बता रहा है, जबकि गेस्ट हाउसेस की लगातार रेनोवेशन होती रहती है। कुछ स्टूडेंट्स ने ये भी बताया कि 2020 में कॉलेज की लाइब्रेरी की छत गिर गई थी इसके बाद भी उन्हें लाइब्रेरी फीस जमा करनी पड़ी थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।