Get App

दिल्ली में एक महिला ने रिक्शा चालक को गलत तरीके से छुआ, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर दिल्ली की सड़क पर सरेआम एक महिला अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल ये महिला एक रिक्शा चलाने वाले के प्राइवेट पार्ट्स को टच कर रही है। साथ ही शरीर पर यहां वहां भी छू रही है। अब सोशल मीडिया पर इस रिक्शा चालक के पक्ष में खड़े लोग महिला को लताड़ लगा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि महिला नशे की हालत में है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2023 पर 6:41 PM
दिल्ली में एक महिला ने रिक्शा चालक को गलत तरीके से छुआ, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में महिला की अश्लील हरकत हो रही वायरल, रिक्शा चालक को किया परेशान

सोशल मीडिया पर काफी हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो ने लोगों का दिल दहला कर रख दिया है। ऑनलाइन वायरल हो रही इस वीडियो में दिल्ली की एक महिला एक रिक्शा चालक को गलत तरीके से छू रही है। दोनों सड़क के बीचों बीच रुके हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में महिला गलत तरीके से रिक्शा चालक को यहां-वहां आपत्तिजनक जगहों पर छू रही है। कार के अंदर बैठे कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे रेडिट पर अपलोड भी कर दिया।

रिक्शा चालक के कंधे पर सिर रखते हुए आई नजर

वीडियो में महिला रिक्शा चालक के कंधे पर सिर रखते हुए नजर आ रही है। साथ ही वो रिक्शा चालक के प्राइवेट पार्ट्स को भी छू रही है। वहीं रिक्शा चालक सकपका के रिक्शा के बगल में खड़ा होकर कुछ भी कह नहीं पा रहा है। वहीं दोनों में किसी चीज को लेकर बातचीत भी होती दिखाई दे रही है। वीडियो में ये साफ नहीं हो पा रहा है कि दोनों क्या बात कर रहे हैं। वीडियो को थोड़ी दूर से रिकॉर्ड किया गया है।

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केंद्र

वीडियो जबसे वायरल हुई है सोशल मीडिया पर लोगों के इस पर तरह-तरह की ओपिनियन सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि जरा सोचिए अगर इस वीडियो में रोल रिवर्स कर दिए जाएं तो आदमी की तो लिंचिंग कर दी जाती। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेचारा आदमी उसे तो पता भी नहीं है कि इस स्थिति में क्या किया जाए। वो तो सन्न रह गया है। फिलहाल इस वीडियो को रेडिट से हटा दिया गया है। हालांकि X पर ये वीडियो @stormiismykid नाम के एक अकाउंट पर अपलोड की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें