धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा, 15 करोड़ रुपये का लगाया चूना

MS Dhoni: रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला एक क्रिकेट अकादमी से जुड़ा है और इसमें मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास नाम के अधिकारी शामिल हैं। दिग्गज क्रिकेटर धोनी (MS Dhoni) ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड से जुड़े मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है

अपडेटेड Jan 05, 2024 पर 5:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MS Dhoni: यह मामला एक क्रिकेट अकादमी से जुड़ा हुआ है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड (Aarka Sports and Management Limited) से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करके उनके करीबी दोस्त द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला एक क्रिकेट अकादमी से जुड़ा है और इसमें मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास नाम के अधिकारी शामिल हैं। दिग्गज क्रिकेटर धोनी (MS Dhoni) ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड से जुड़े मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है।

दिवाकर ने कथित तौर पर विश्व स्तर पर एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक समझौता किया था। हालांकि, दिवाकर कॉन्ट्रैक्ट में उल्लिखित निर्धारित शर्तों का पालन करने में विफल रहे। समझौते की शर्तों के अनुसार, अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान करने और प्रॉफिट शेयर करने के लिए बाध्य (Areement Terms) था, जिसका सम्मान नहीं किया गया।

15 करोड़ रुपये का नुकसान


रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रयासों के बावजूद शर्तों की अवहेलना की गई। जिसके बाद धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अथॉरिटी लेटर रद्द कर दिया और कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ।

फिर विधि एसोसिएट्स (Vidhi Associates) के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया, जिसकी वजह से क्रिकेटर को 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

धोनी ने दर्ज कराई शिकायत

धोनी के दोस्त सिमंत लोहानी ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अरका स्पोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी दी और दुर्व्यवहार किया। धोनी हाल ही में दुबई में अपना नया साल बिताने के बाद घर लौटे हैं।

ये भी पढ़ें- Swati Maliwal: कौन हैं स्वाति मालीवाल, जिन्हें AAP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? जानें- DCW प्रमुख की बड़ी बातें

धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ दुबई में नए साल का स्वागत करते नजर आए। यात्रा के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी धोनी के साथ नजर आए। धोनी ने दुबई में अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस भी मनाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।