टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड (Aarka Sports and Management Limited) से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करके उनके करीबी दोस्त द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला एक क्रिकेट अकादमी से जुड़ा है और इसमें मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास नाम के अधिकारी शामिल हैं। दिग्गज क्रिकेटर धोनी (MS Dhoni) ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड से जुड़े मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है।
