Diabetes: रंग पर न जाएं, इन काली चीजों से ब्लड शुगर का होगा अंत, दवाओं से मिलेगी मुक्ति

Diabetes: किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। इनमें जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह दिल और दिमाग को दुरुस्त रखने का काम करते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसमें काली मिर्च, उड़द की दाल, जीरा, जैसी कई चीजें बेहद फायदेमंद हैं

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 12:29 PM
Diabetes: काले रंग के कुछ खाद्य पदार्थों में शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

डायबिटीज (Diabetes) एक खतरनाक और लाइलाज बीमारी है। यह तेजी से बढ़ रही है। भारत में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज हैं। यही वजह है कि इसे डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। इसमें ब्लड शुगर लेवल बेकाबू हो जाता है। जिससे पीड़ित का शरीर कमजोर, सुस्त और बीमारियों का अड्डा बनता चला जाता है। लिहाजा काले रंग के कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। काले रंग की कुछ चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि विटामिन C और E होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

इनमें भारी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। ऐसे खाद्य पदार्थ फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। कुछ काले रंग के खाद्य पदार्थ जैसे कि बदाम और काले तिल, याददाश्त को सुधारने में मदद कर सकते हैं और दिमागी स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

काला चना और जीरा


काले चने में प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। इससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसी तरह काले जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और पाचन को सुधारते हैं। ये सभी शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं। वहीं काले अंगूर का भी सेवन कर सकते हैं। काले अंगूर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये त्वचा को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। ये कैंसर से लड़ने में मददगार होते हैं। ऐसे ही काले तिल का भी सेवन किया जा सकता है। इनमें कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है।

Diabetes: Vitamin-D की कमी से बढ़ सकता है Blood Sugar, ऐसे करें कंट्रोल

उड़द की दाल और काली मिर्च

काली उड़द दाल भी डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए फायदेमंद मानी गई है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और फॉलेट पाए जाते हैं। ये त्वचा के लिए जबरदस्त फायदेमंद होते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। काली मिर्च में पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। ये पाचन के लिए बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

काली चाय और काले सेम

काली चाय अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं। ह्रदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं। काले सेम विटामिन, खनिज, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। इनमें कैलोरी और फैट कम होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।