Get App

Diabetes के मरीजों के लिए रामबाण है लौकी और इसके पत्ते, हड्डियां बन जाएंगी लोहे जैसी मजबूत

Diabetes: लौकी और इसके पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं हैं। इसकी पत्तियों के सेवन से कई समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएंगी। लौकी में करीब 92 फीसदी पानी होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 12:03 PM
Diabetes के मरीजों के लिए रामबाण है लौकी और इसके पत्ते, हड्डियां बन जाएंगी लोहे जैसी मजबूत
Diabetes: लौकी के नियमित सेवन से वेट लॉस, स्किन हेल्‍थ और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कम किया जा सकता है

Diabetes: बाजार में लौकी आसानी से मिल जाती है। इसके पत्ते भी किसी दवा से कम नहीं है। लौकी और इसके पत्तों में सेहत का खजाना छिपा है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप चाहें, तो घर पर आसान तरीकों से लौकी की पत्तियों की स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं। लौकी की तरह लौकी की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे एनर्जी, फैट, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर हड्डियों की ताकत कम हो रही है। लौकी की पत्तियों का जरूर सेवन करें। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है।

इसके सेवन से शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसके अलावा लौकी की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं।

लौकी के पत्तों से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

लौकी की पत्तियां डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इसके सेवन से आपके शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। अगर रोजाना लौकी की पत्तियों का जूस पीते हैं, तो इससे डायबिटीज में होने वाली कई परेशानी कम हो सकती है। लौकी एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरी होती है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। ये बॉडी की इम्‍यूनिटी को भी बढ़ाती है। लौकी, शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखती है। लौकी की सब्जी से ज्यादा जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें