Get App

Diabetes: किचन में मौजूद इन मसालों से फौरन Blood Sugar होगा डाउन, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल करना आसान नहीं है। लेकिन अंग्रेजी दवाओं के साथ अगर कुछ देसी नुस्खे भी आजामा लिए जाएं तो इसका असर तुरंत दिखाता है। हम कुछ ऐसी दवाएं बता रहे हैं जो आपके किचन में ही मौजूद हैं। इनके सेवन से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। तेजपत्ता, दालचीनी और मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 11:30 AM
Diabetes: किचन में मौजूद इन मसालों से फौरन Blood Sugar होगा डाउन, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपचार बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं

Diabetes: आजकल डायबिटीज की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बुजुर्ग क्या युवा भी इसकी चपेट में तेजी से आ रहे हैं। एक बार डायबिटीज की बीमारी हो जाए तो फिर इसे पूरी तरह से ठीक करना बेहद मुश्किल है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 8 करोड़ लोग पहले से ही डायबिटीज से पीड़ित हैं। साल 2045 तक यहां के 13 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार होंगे। यही कारण है कि अभी से भारत को डायबेटिक कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाने लगा है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। किचन में रखे कुछ ऐसे मसाले हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं।

डायबिटीज होते ही ब्लड शुगर का बैलेंस बिगड़ जाता है। ब्लड शुगर अचानक से हाई और लो होने लगता है। डायबिटीज दो तरह का होता है। एक टाइप-1 और दूसरा टाइप-2 होता है। दोनों ही डायबिटीज में अलग तरह के लक्षण और समस्याएं होती हैं। ऐसी स्थिति में दवा लेना भी मुश्किलों भरा होता है। यही वजह है कि ज्यादातर डायबिटीज मरीज इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक और देशी नुस्खों को अपनाते हैं।

डायबिटीज के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद

डायबिटीज रिवर्स करने के लिए मेथी एक कमाल की आयुर्वेदिक औषधि है। इसकी गर्म तासीर और कड़वे स्वाद के कारण यह मोटापे और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। यह फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करती है। ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार करता है और टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करने में काफी कारगर है। इसे आप 1 छोटी चम्मच मेथी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले ले सकते हैं। इसके अलावा मेथी दाना को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट पानी के साथ इसका सेवन करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें