Diabetes: कोदो में छिपा है सेहत का राज, Blood Sugar और कैंसर का टेंशन होगा कम

Diabetes: कोदो एक अनाज है, जो छोटा, गोल-मटोल दिखता है। यह बेहद हेल्दी अनाज है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों की हमेशा के लिए छुट्टी हो जाएगी। ये अनाज पोषक तत्वों का पावरहाउस है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है

अपडेटेड Dec 10, 2023 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: कोदो अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

Diabetes: खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं देश में बढ़ती जा रही हैं। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इन समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। कई ऐसे अनाज हैं। जिनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। इनमें कोदो शामिल है। यह मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। बता दें कि इस साल यानी 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोटे अनाजों का साल (International Year of Millets) घोषित किया है। मोटे अनाज में यूएन ने 5 अनाज को मुख्य तौर पर शामिल किया है। इनमें से एक कोदो मिलेट भी है।

यह कोदो धान की तरह होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कोदो एक ऐसा अनाज है जो लंबे समय तक रखने के बाद भी खराब नहीं होता है। बहुत कम लोगों ने ही इसके बारे में सुना होगा। इसे गरीबों का चावल भी कहा जाता है। लेकिन यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइये जानते हैं कोदो के फायदे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है कोदो


कोदो कई विटामिन, मिनिरल्स और फायटोकेमिकल्स से भरपूर है। कोदो मिलेट में 8.3 फीसदी प्रोटीन और 9 फीसदी फाइबर पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला फेनोलिक एसिड पैंक्रियाज में एमाइलेज को बढ़ाकर इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कोदो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है। इसलिए यह टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करता है। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। कोदो के चावल खाने से पेट दर्द की समस्या में राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान सुपरफूड की तरह काम करता है।

Diabetes के मरीज इन चीजों से रहें दूर, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

हार्ट डिजीज का खतरा कम करे

आजकल खराब खानपान, मोटापा, स्मोकिंग और फिजिकल एक्टिविटीज का कम होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक बढ़ गया है। इनकी वजह से हार्ट के मसल्स में स्ट्रेन और फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं। जब कोदो का सेवन किया जाता है तो ये गंदी चीजें साफ हो जाती हैं। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल में इजाफा होता है।

कोदो के सेवन से कैंसर का जोखिम होता है कम

कोदो में फेनोलिक एसिड के साथ-साथ टेनिन और फायटेट्स होते हैं जो एंटी-न्टूट्रेंट्स की तरह व्यवहार करता है। कोदो फ्री रेडिकल्स के कारण खराब हुई कोशिकाओं की मरम्मत करता है। आगे से फ्री रेडिकल्स से बचाता है। अगर शरीर में फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ती है तो कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने का जोखिम बढ़ जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि कोदो मिलेट कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।