Get App

डायबिटीज के मरीज रोज करें ये काम, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Diabetes: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खान पान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। मरीजों को ज्यादा मीठा या नमक नहीं खाना चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सोडा या अल्कोहल के शौकीन हैं तो फौरन इसे आदत से हटा लेना चाहिए। कुछ आदतों में बदलाव करके आप अपना ब्लड शुगर लेवल को हमेशा कंट्रोल रख सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 21, 2023 पर 1:35 PM
डायबिटीज के मरीज रोज करें ये काम, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
नॉर्मल ब्लड शुगर 80 से 130 mg/dL के बीच होता है

Diabetes: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको खान-पान और लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है, लेकिन त्योहार के समय कितना भी कंट्रोल करो थोड़ा बहुत मीठा और पकवान खा ही लेते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही करने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिसमें घर बैठे आप आसानी से डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं।

दरअसल, शुगर लेवल को काबू में रखना बहुत जरुरी होता है। ब्लड शुगर (Blood sugar level) के अधिक बढ़ जाने पर शरीर के कुछ अंगों जैसे आंखों, हार्ट, किडनी पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है। ऐसे में शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। नॉर्मल ब्लड शुगर 80 से 130 mg/dL के बीच होता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को हर दिन ब्लड शुगर मॉनिटर करना चाहिए और उसके हिसाब से कदम उठाने चाहिए।

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय

ब्लड शुगर अगर नॉर्मल या उसके आसपास रहेगा तो आपकी एनर्जी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही मूड बेहतर को रखने में भी मदद मिल सकती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। जितना एक्टिव रहेंगे आपका ब्लड शुगर उतना ही कंट्रोल में रहेगा। हालांकि अगर आपकी यूरिन में कीटोन्स मौजूद हैं, तो एक्सरसाइज न करें। ऐसी कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खान-पान का भी अहम योगदान होता है। ज्यादा मीठा या नमक नहीं खाना चाहिए। फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हाई कैलोरी, सेचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट का कम से कम सेवन करना चाहिए। डाइटिशियन से मिलकर डाइट प्लान जरूर तैयार करा लेना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें