Diabetes: रोजाना खाएं कच्चा प्याज, Blood Sugar और BP की समस्या होगी खत्म

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। फाइबर से भरपूर प्याज को अपनी डिट में शामिल कर ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। वैसे भी भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से ऐसी-ऐसी बीमारियां दूर हो सकती हैं, जिनसे बचने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं

अपडेटेड Aug 20, 2023 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: प्याज डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है

Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर पर्याप्त इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता या पैदा हुई इंसुलिन को सपोर्ट नहीं कर पाता है। पिछले कुछ सालों में यह पूरी दुनिया में एक कॉमन बीमारी के रूप में उभरकर सामने आई है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल का उतार-चढ़ाव होता है। यह एक साइलेंट किलर बीमारी है। डायबिटीज कई तरह की होती है। टाइप 1, टाइप 2, टाइप 3, गेस्टेशनल और प्री-डायबिटीज। इससे निपटने के लिए आप कच्चे प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।

वैसे भी प्याज का इस्तेमाल भोजन बनाने में किया जाता है। ये एक ऐसी सामग्री है। जिसके बिना किचन अधूरा रहता है। प्याज को भोजन में शामिल करने से बेस्वाद खाने का भी स्वाद दोगुना हो जाता है। ये किसी भी खाने में जान डालने का काम कर सकता है। इसका सेवन करने से ऐसी-ऐसी बीमारियां दूर हो सकती हैं। जिनसे बचने के लिए लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा प्याज है रामबाण


हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है। जिसमें खाने-पीने को लेकर सबसे ज्यादा परहेज किया जाता है। जरा सी लापरवाही शुगर का लेवल बढ़ाकर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकती है। डायबिटीज के मरीज रोजाना कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसकी मदद से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखने में आसानी होगी। प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन A, B6 और C पाया जाता है। वहीं प्याज में फोलेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Diabetes का काल है गिलोय का जूस, फौरन कम होगा Blood Sugar लेवल, जानिए कैसे करें सेवन

दिल की सेहत के लिए प्याज फायदेमंद

हाई ब्लड शुगर की वजह से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आपको स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दिल के मरीजों को प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी नहीं है, फिर भी आपको रोजाना एक कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए। इतना ही नहीं प्याज खाने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

हड्डियां मजबूत

प्याज के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। दरअसल, प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

पाचन शक्ति में इजाफा

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आपके लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट को हेल्दी रखने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।