डायबिटीज (Diabetes) एक साइलेंट किलर बीमारी है। एक बार जो इसकी चपेट में आ गया। उसका शरीर धीरे-धीरे बेजान और खोखला बनता चला जाता है। शुगर की बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित होने पर शरीर में इंसुलिन नाम के हार्मोन का उत्पादन बंद हो जाता है। यह हार्मोन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है। इनके लक्षणों को इग्नोर करने पर आपको भारी पड़ सकता है।
शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ने पर आंखों पर बुरा असर पड़ता है। जिसके चलते कई बार आप दूर की चीजों को साफ तौर पर नहीं देख पाते हैं। इसके लिए आपको चश्मा लगाने तक की नौबत आ सकती है।
ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज के मरीजों को मिलते हैं ये संकेत
दरअसल, ज्यादा मीठी चीजें खाने पर 45 मिनट के अंदर शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है। जबकि अगले 2 घंटे में ग्लूकोज का यह स्तर धीरे-धीरे घटते हुए फिर से अपने सामान्य लेवल पर पहुंच जाता है। लेकिन जिन लोगों को ब्लड शुगर हाई रहने की समस्या पहले से होती है। उन्हें कुछ अलग तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज के लक्षणों पहचान करना बहुत जरूरी है।
इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर
जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज का खतरा होता है तो सबसे पहले संकेतों में उसके हाथ-पैरों में झुनझुनी होने लगती है। अगर आपको भी हर दूसरे दिन ऐसा महसूस होता है, तो सतर्क हो जाएं। शुगर होने के संकेत में पैर का सुन्न पड़ना भी दिख सकता है। डायबिटीज में व्यक्ति के शरीर की नसें कमजोर होने लगती हैं। जिससे नसों के जरिए शरीर के कई हिस्सों में ब्लड नहीं पहुंच पाता है।
शुगर लेवल हाई होने पर बार-बार बाथरूम के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जरूरी नहीं कि आपको हर बार यूरिन आए ही... कुछ ड्रॉप्स भी यूरिन का हेवी प्रेशर फील करा सकती हैं।
सिर में लंबे समय तक हल्का-हल्का दर्द बना रहना भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का एक लक्षण हो सकता है। ये दर्द कई घंटों या दिनों तक लगातार बना रह सकता है। फिर अचानक से ठीक हो जाता है।
लगातार मुंह सूखना और बार-बार पानी या कुछ भी फ्लूइड लेने की इच्छा होना भी डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।
हर समय कंफ्यूजन की स्थिति बने रहना, फोकस करने में दिक्कत होना और किसी भी काम में मन ना लगना... डेली लाइफ से जुड़ी ये समस्याएं भी ब्लड शुगर लेवल हाई होने का लक्षण होती हैं।
डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से मसूड़ों से खून आना भी है। अगर आपके मसूड़ों से लगातार खून आता है, तो इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। ऐसे में व्यक्ति के मसूड़ों से खून आने पर बदबू भी आने लगती है।
ब्लड शुगर लेवल जब लंबे समय तक हाई बना रहता है तो याददाश्त, तनाव, नींद ना आना या बिस्तर से उठने की इच्छा ना होने जैसी समस्याएं घेर सकती हैं।