दिवाली से पहले देश के अधिकतर महानगरों से छोटे शहरों के लिए हवाई किराए में करीब तीन गुने उछाल देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से पटना के लिए फ्लाइट टिकट का टाम सामान्य सीजन से करीब तीन गुना हो गया है।

दिवाली से पहले देश के अधिकतर महानगरों से छोटे शहरों के लिए हवाई किराए में करीब तीन गुने उछाल देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से पटना के लिए फ्लाइट टिकट का टाम सामान्य सीजन से करीब तीन गुना हो गया है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट का सबसे सस्ता किराया 14,000 रुपये है। वहीं मुंबई से पटना जाने के लिए हवाई किराया 20,000 रुपये है।
इन दोनों महानगरों से पटना का किराया जितना है, उससे कहीं सस्ते में यात्री उसी दिन दिल्ली से दुबई, शारजाह और बैंकॉक जैसी अंतरराष्ट्रीय लोकेशन पर जा सकतें है। दिल्ली से शारजाह की फ्लाइट 11,000 रुपये में उपलब्ध है। वहीं दिल्ली से बैंकाक का हवाई किराया 10,500 रुपये से शुरू हो गया। दिल्ली से सिंगापुर जाने का हवाई किराया 13,000 रुपये है।
कोलकाता से पटना जाने के लिए फ्लाइट टिकट 10,500 रुपये से शुरू हो रही है।
बता दें कि एयरलाइन कंपनियां बहुत ज्यादा मांग वाले सीजन में फ्लैक्सिबल किराये का लाभ उठाती हैं। इसमें मांग के साथ उनकी फ्लाइट का किराया बढ़ता जाता है।
पटना ही नहीं, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत और दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट टिकट में भी इजाफा हुआ है।
ट्रेनों में भी नहीं मिल रहा टिकट
हवाई किराये में उछाल के पीछे सबसे बड़ी पर्याप्त संख्या में ट्रेन में टिकटों का उपलब्ध नहीं रहना है। दिवाली के समय सभी प्रमुख लोकेशन पर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है और तत्काल टिकट भी लोगों को आसानी से नहीं मिल रहा है।
इस बीच नार्दन रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 32 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें पटना, मुजफ्फरनगर, दरभंगा, जय नगर, किशनगंज, कटिहार, बरौती (बेगुसराय) के लिए हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि छठ पूजा तक करीबें 211 ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। ये ट्रेनें जम्मू, अमृतसर, फिरोजपुर, दिल्ली, भिवानी और पठानकोट से चलेंगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।