Diwali 2024: देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। रोशनी के इस पर्व पर पटाखे जलाना आम बात है। बच्चे, बड़े हर कोई तरह-तरह के पटाखे जलाते हैं। लेकिन पटाखे जलाते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, नहीं तो जान और माल दोनों का नुकसान हो सकता है। अगर कोई पटाखा चलाते वक्त जल जाए तो कुछ फर्स्ट ऐड उपायों की मदद से इंजरी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। क्या हैं वे उपाय, आइए जानते हैं...
