Get App

Donald Trump Attack: 'ट्रप पर गोलीबारी हत्या का प्रयास था', पूर्व राष्ट्रपति पर फायरिंग मामले में FBI का बड़ा बयान

Donald Trump Attack: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के एक अधिकारी ने कहा कि वे अभी भी हत्या के प्रयास के पीछे के मकसद के बारे में निश्चित नहीं हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला होने पर सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने ट्रंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया और मंच के पीछे चले गए

Akhileshअपडेटेड Jul 14, 2024 पर 2:30 PM
Donald Trump Attack: 'ट्रप पर गोलीबारी हत्या का प्रयास था', पूर्व राष्ट्रपति पर फायरिंग मामले में FBI का बड़ा बयान
Donald Trump Attack: पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने गोली चलाई

Donald Trump Attack: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग करने वाले हमलावर की पहचान बेथेल पार्क के रहने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उसे घटनास्थल पर ही मार गिराया। वह रिपब्लिकन के रूप में वोट करने के लिए रजिस्टर्ड था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 'हत्या के प्रयास' की पुष्टि की है। FBI ने जनता से ऐसी कोई भी जानकारी शेयर करने के लिए कहा है जो गोलीबारी की घटना की जांच में सहायता कर सके।

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि 78 वर्षीय ट्रंप शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शाम 6 बजकर 15 मिनट पर एक संदिग्ध हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसमें ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में एक गोली लगी। हमले में रैली में मौजूद एक व्यक्ति मारा गया, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

FBI के एक अधिकारी ने कहा कि वे अभी भी हत्या के प्रयास के पीछे के मकसद के बारे में निश्चित नहीं हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला होने पर सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने ट्रंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया और मंच के पीछे चले गए।

इसके बाद, वे ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए वाहन की ओर बढ़ गए, इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से से खून निकलता देखा गया। जांच एजेंसी ने CNN को बताया कि शूटर रैली स्थल के ठीक बाहर एक बिल्डिंग की छत पर था। हालांकि फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें