टेस्ला के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि उनकी कंपनियां भारत में 'एक्साइटिंग वर्क' करने को लेकर उत्सुक हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मेरी कंपनियां भारत में एक्साइटिंग वर्क शुरू करने के इंतजार में हैं।'
