अरबपति और टेस्ला के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) ने भारत के इलेक्टोरल सिस्टम की तारीफ की है। साथ ही अमेरिकी इलेक्टोरल सिस्टम पर निशाना साधा है। मस्क ने भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती का हवाला देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कि भारत ने एक दिन में ही 64 करोड़ वोटों की गिनती कर डाली और कैलिफोर्निया अभी तक गिनती कर रहा है।
