UP Police Bharti Result 2024: एक गांव से 10 तो दूसरे गांव से 24 लोगों का चयन, उत्सव का माहौल, बजे ढोल नगाड़े

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैँ। इस बीच सूबे में दो गांवों के कैंडिडेट्स ने कमाल कर दिया। मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर के कासमपुर खोला गांव के 26 लोगों ने लिखित परीक्षा पास की है। वहीं गोंडा जिले के करुआपारा गांव के 10 लोगों ने परीक्षा पास की है

अपडेटेड Nov 24, 2024 पर 10:54 AM
Story continues below Advertisement
UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती रिजल्ट के बाद दो गांव सुर्खियों में आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इस नतीजे ने राज्य के दो गांवों को खुशियों की सौगात दी है। गांव के लोग खुशखबरी पाते ही खुशी झूम उठे। मिठाइयां बंटने लगी। ढोल नगाड़ें बजने लगे। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर के कासमपुर खोला गांव के 26 लोगों ने लिखित परीक्षा पास की है। वहीं गोंडा जिले के करुआपारा गांव के 10 लोगों ने परीक्षा पास की है। इसके बाद ये दोनों गांव रातों रात सुर्खियों में आ गए। पूरे गांव में उत्सव का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के कासमपुर खोला में सरकारी परीक्षाओं को लेकर काफी सकारात्मक माहौल रहता है। कई तरह के कार्यक्रम यहां होते रहते हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित किया जाता है। गांव के कई युवा पुलिस और सेना में भी काम करते हैं। यहां के बड़ी संख्या में लोग सरकारी नौकरी में हैं।

मुजफ्फरनगर में 70 में 26 लोगों को मिली सफलता


मुजफ्फरनगर के कासमपुर खोला गांव में 70 लोगों ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। जिसमें 26 लोगों का चयन हुआ। इसमें 21 लड़के हैं और 5 लड़कियां शामिल हैं। जिसमें दो सगे भाई बहनों का भी सेलेक्शन हुआ है। परीक्षा में गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र, सुमित कुमार, रोबिन कुमार, अतुल, अंकुर, नारायण सिंह, शिवम, प्रिंस, वीशु, शिवम, सुधांशु, सोनेंद्र, गौरव, सुमित, सौरभ, अनुज, श्रीकांत, जतिन, शिवांगी, आकाश, अनिल, पारुल, नितिन, कीर्ति, ऋतु और रश्मि का चयन फीजिकल टेस्ट के लिए हो गया। इसमें प्रिंस और पारुल सगे भाई-बहन हैं। इतनी ज्यादा संख्या में कैंडिडेट्स के चयन पर गांव वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। अब उनका अगला लक्ष्य फिजिकल पास कर नौकरी ज्वाइन करने की है।

गोंडा में एक ही गांव के 10 लोगों का चयन

वहीं करुआपारा गांव के 10 लोगों ने लिखित परीक्षा पास की है। इसके बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। इसमें 9 लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सफल लोगों में आलोक मिश्रा, सुधीर पांडेय, प्रवेश पांडेय, नवनीत तिवारी, हरिओम मिश्रा, अनामिका द्विवेदी, विवेक पांडेय और शिवपूजन ने बाजी मारी है। इसके अलावा रोडवेज कंडक्टर का बेटा भी शामिल है। कीर्तन मंडली में हारमोनियम बजाने वाले अलखराम के बेटे ने भी लिखित परीक्षा पास कर ली है। अनामिका द्विवेदी ने पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। अनामिका इंटर मीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर थीं।

SSC GD Exam Date 2025: 57000 सरकारी नौकरियों के लिए SSC ने की परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां देखें Exam शेड्यूल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 24, 2024 10:47 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।