Elvish Yadav Gets Summoned: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव अभिनेत्री एवं बिग बॉस 18 फेम चुम दरांग के बारे में जातिवादी टिप्पणी करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 'मिस अरुणाचल' का खिताब अपने नाम करने वाली और रियलिटी शो बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रही चुम दरांग के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में एल्विश यादव को तलब किया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला आयोग ने यादव को सोमवार 17 फरवरी, 2025 को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है।
