Elvish Yadav Arrested: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले यूट्यूबर के साथ मारपीट के मामले में FIR और अब नोएडा पुलिस (Noida Police) द्वारा गिरफ्तारी। सांप का जहर (Snake Poison) सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सप्लाई करने वाले गिरोह में एल्विश यादव (Elvish Yadav Gangster) का नाम सामने आया है। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने मामले में सेक्टर 51 के एक गेस्ट हाउस से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
