पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया। ED की टीम पर हमले का यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली (Sandeshkhali in North 24 Parganas district) गांव का है। यहां टीम कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी करने गई थी। शुक्रवार सुबह ED की टीम छापेमारी करने उत्तर 24 परगना पहुंची थी। इस दौरान ED की टीम को यहां ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। लोगों ने ED अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। टीम पर उस समय हमला किया गया जब वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शाहजहां शेख (Shah Jahan Sheikh) के घर के पास पहुंची थी।
