उत्तर प्रदेश (UP) के गोरखपुर से एनकाउंटर की एक बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय (gangster Vinod Upadhyay) को उत्तर प्रदेश STF ने एनकाउंट में ढेर कर दिया है। पिछले काफी समय से यूपी पुलिस और STF को विनोद उपाध्याय की तलाश थी। माफिया के ऊपर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। अब STF ने विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर कर दिया है। विनोद गोरखपुर के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। STF के साथ गोरखपुर क्राइम ब्रांच भी उसके पीछे लगी हुई थी।
मूलरूप से अयोध्या का रहने वाला विनोद उपाध्याय साल 2004 में तब चर्चा में आया था जब उसने गोरखपुर जेल में बंद चल रहे खूंखार अपराधी जीतनारायण मिश्र को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था। अगले साल 2005 में जीतनारायण जेल से बाहर आया तो विनोद ने संत कबीरनगर में उसकी हत्या कर दी। अपराध की दुनिया में विनोद की एंट्री इसी हत्याकांड से हुई थी, जिसका अंत उसके एनकाउंटर के साथ हो गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात सुल्तानपुर में यूपी STF और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी ढेर हो गया। पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी।
उत्तर प्रदेश के टॉप-100 माफियाओं की लिस्ट में शामिल विनोद कुमार उपाध्याय पर ADG जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात बदमाश विनोद उपाध्याय और यूपी एसटीएफ के बीच सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।