Farmers Protest in Delhi: फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने समेत अन्य कई मांगों को लेकर दो केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद किसान आज यानी मंगलवार (13 फरवरी) को दिल्ली की ओर कूच (Delhi Chalo march) कर चुके हैं। दिल्ली की सीमाओं पर एक साल के लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र की मोदी सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर करने के दो साल बाद पंजाब के किसान अब नई मांगों के साथ एक बार फिर सड़कों पर आ गए हैं। 'दिल्ली चलो' मार्च रोकने के लिए सोमवार रात किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ 5 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक बेनतीजा रही।
