Online Flipkart Scam: ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फेक सामान मिलने की खबरों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक कॉलेज स्टूडेंट को हाल ही में एक लैपटॉप की जगह एक सस्ता स्पीकर मिला। Flipkart से स्टूडेंट ने 76,000 रुपए का लैपटॉप मंगवाया था। अथर्व खंडेलवाल के साथ जब ये धोखा हुआ तो उन्होंने अपनी नाराजगी X पर शेयर की। अथर्व ने बताया कि फेमस ऑनलाइन स्टोर ना ही रिफंड दे रहा है ना ही अब स्पीकर को रिप्लेस कर रहा है।
