Food for eyesight: आंखों की रोशनी अगर कमजोर है तो जीवन नीरस रहता है। इसलिए आंखों की सेहत पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। लेकिन आजकल की इस भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। मोबाइल, टीवी, लेपटॉप जैसे गैजेट हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आजकल 5 साल का बच्चा भी आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए तंदुरुस्त बनाई जा सकती है। बशर्ते इसके लिए नियमित रूप से आपकी डाइट में हेल्दी भोजन होना चाहिए।
