अगले हफ्ते सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी भक्तजन काफी उत्साहित हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए जानी-मानी हस्तियों को भी न्यौता भेजा गया है। इसमें मुकेश अंबानी और उनका परिवार, आंत्रप्रेन्योर रतन टाटा और उद्योगपति गौतम अदाणी भी हैं। इन्हें स्टेट गेस्ट के तौर पर न्यौता भेजा गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को 500 से अधिक गेस्ट की जो लिस्ट मिली है, उसमें एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और बाकी सेक्टर्स की जानी-मानी हस्तियों के नाम शामिल हैं। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि कौन-कौन इसमें शामिल होंगे।
