G20 Meeting: साड़ी में नजर आईं IMF की गीता गोपीनाथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ शेयर की तस्वीर

G20 Meeting: गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) ने ट्वीट किया, "बेंगलुरू में G20 FMCBG बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलना वास्तव में काफी अच्छा था। बहुत अच्छी चर्चा हुई।" कई लोगों ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए दोनों नेताओं की काफी तारीफ की, दोनों ने लाल साड़ी पहनी हुई थी

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 1:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
G20 Meeting: साड़ी में नजर आईं IMF की गीता गोपीनाथ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को बेंगलुरु (Bengaluru) में G20 देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान कई प्रमुख मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान G20 की बैठक में भारतीय संस्कृति और ज्ञान का संगम देखने को मिला। गुरुवार रात को हुई इस बैठक में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) भी शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ इस दौरान साड़ी नजर आईं। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

गीता गोपीनाथ ने ट्वीट किया, "बेंगलुरू में G20 FMCBG बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलना वास्तव में काफी अच्छा था। बहुत अच्छी चर्चा हुई।" कई लोगों ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए दोनों नेताओं की काफी तारीफ की, दोनों ने लाल साड़ी पहनी हुई थी।

भार्गव मित्रा ने ट्वीट किया, "भविष्य आशाओं से भरा है।" एक दूसरे ट्विटर यूजर ने कहा, "दोनों पीढ़ी भारत को विकास पथ की ओर ले जाने के लिए आश्वस्त हैं।" यूजर नागेंद्र त्रिपाठी ने ट्वीट किया, "आधुनिक युग की दो महान महिला हस्तियों का मिलन।"


G20 देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर (FMCBG) दो दिन बैठक में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। G20 विकसित और विकासशील देशों का एक समूह है।

निर्मला सीतारमण ने G-20 FMCBG बैठक से पहले कई G20 मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं, जिनमें अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन, जापान के वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी और इटली के अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री जियानकार्लो जियोर्जेटी शामिल रहे।

Narayana Murthy की युवाओं को सलाह, ना करें वर्क फ्रॉम होम या मूनलाइटिंग

भारत ने 1 दिसंबर, 2022 से एक साल के लिए G20 की अध्यक्षता ग्रहण की। G20 में 19 देश शामिल हैं: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, UK, USA और यूरोपीय संघ (EU)।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।