Get App

G20 Summit 2023: बंदरों के आतंक से बचने के लिए लंगूर की आवाज निकालने वाले होंगे तैनात, लगाए जाएंगे कटआउट

G20 Summit 2023: दिल्ली में G20 नेताओं की शिखर बैठक 9 और 10 सितंबर को होने वाली है। इसे ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में प्रमुख सड़कों और शहर के अन्य क्षेत्रों की साफ सफाई की गई है। साथ ही प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम की तैयारियों के तहत उनका सौंदर्यीकरण किया गया है

Akhileshअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 7:11 PM
G20 Summit 2023: बंदरों के आतंक से बचने के लिए लंगूर की आवाज निकालने वाले होंगे तैनात, लगाए जाएंगे कटआउट
G-20 सम्मेलन के दौरान बंदरों के प्रकोप से बचने के लिए कार्यक्रम स्थलों पर लंगूर के कटआउट लगाए गए हैं (Photo- PTI)

G20 Summit 2023 India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले G-20 सम्मेलन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इस क्रम में दिल्ली में G-20 सम्मेलन के दौरान बंदरों के प्रकोप से बचने के लिए अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर लंगूर के कटआउट लगाने और उनकी आवाज निकालने वाले लोगों को तैनात करने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में खासतौर पर लुटियन्स इलाके (Lutyens' Delhi) में बड़ी संख्या में बंदर हैं। कई बार ये हद से ज्यादा उत्पात मचाते हैं। लंगूर इतना खतरनाक होते हैं तो ये लोगों पर हमला कर उन्हें काट भी लेते हैं।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली सरकार के वन विभाग ने इस दिशा में कदम उठाए हैं। ताकि बंदरों को 9-10 सितंबर को G20 सम्मेलन के आयोजन स्थलों से दूर रखा जाए। सरकार के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "सम्मेलन के मुख्य स्थल समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों, विदेशी मेहमानों के होटलों को कवर किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम के दौरान बंदरों की फौज न दिखाई दे।"

NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आयोजन स्थलों के आसपास 30-40 प्रशिक्षित लोगों को तैनात किया जाएगा जो लंगूर की आवाज निकाल सकें और बंदरों को डरा सकें। एक अधिकारी ने बताया कि सरदार पटेल मार्ग समेत विभिन्न क्षेत्रों में बड़े-बड़े लंगूरों के कटआउट भी लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। उन्होंने कहा कि बंदरों ने G20 के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाए गए फूलदार पौधों को भी नुकसान पहुंचाया है।

दिल्ली के पार्कों को दिया गया भव्य रूप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें