Get App

G20 Summit: सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान, दिल्ली के होटलों में ऐसी है तैयारी

G20 Summit 2023: G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले विभिन्न राष्ट्राध्यधों और विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति एवं विरासत की झलक पेश करते हुए सोने-चांदी की बर्तनों में भोजन कराया जाएगा। लगभग 15,000 चांदी के बर्तन 200 से अधिक कारीगरों द्वारा लगभग 50,000 घंटे में तैयार किए गए हैं

Akhileshअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 1:05 PM
G20 Summit: सोने-चांदी के बर्तनों में खाना खाएंगे विदेशी मेहमान, दिल्ली के होटलों में ऐसी है तैयारी
G-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है

G20 Summit In New Delhi 2023: भारत G-20 शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है। G-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बने विशाल 'भारत मंडपम' में आयोजित होने वाला है। अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले राजनीतिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं। इसी तर्ज पर भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्राध्यक्षों और अन्य वैश्विक नेताओं को चांदी और सोने की परत चढ़े बर्तनों में भोजन परोसा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले विभिन्न राष्ट्राध्यधों और विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति एवं विरासत की झलक पेश करते हुए सोने-चांदी की बर्तनों में भोजन कराया जाएगा। लगभग 15,000 चांदी के बर्तन 200 से अधिक कारीगरों द्वारा लगभग 50,000 घंटे में तैयार किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन बर्तनों को जयपुर स्थित मेटलवेयर फर्म Iris Jaipur द्वारा बनाया गया है। इंडिया हैबिटेट सेंटर में मंगलवार को बर्तनों की प्रदर्शनी की गई। इन बर्तनों पर सोने-चांदी का पानी चढ़ाया गया है। यह फर्म होटलों को थोक ऑर्डर की आपूर्ति करती है।

एक बयान में कहा गया है कि अधिकांश बर्तन स्टील या पीतल के बेस या दोनों के मिश्रण से बने होते हैं, जिन पर चांदी की परत चढ़ी होती है। जबकि कुछ बर्तनों में सोने की परत होती है, जिसका उपयोग विदेशी मेहमानों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें