Gas Bill: अगर आपके घर पर बिजली बिल या गैस बिल लाखों रुपये का पहुंच जाए तो यह किसी झटके से कम नहीं होगा। बिल देखते ही लोगों के पैरों तले जमीन धंस जाएगी। कुछ ऐसा ही मामला यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में सामने आया है। कपल को हाल ही में अपनी जिंदगी का उस सबसे बड़ा झटका लगा, जब उन्हें 11 लाख रुपये का गैस बिल थमा दिया गया। कपल को साल 2005 से ही नहीं पता चल पा रहा था कि आखिर गैस का बिल कहां और कैसे जमा करें। गैस सप्लाई करने वाली कौन सी कंपनी है। अब 18 साल का बिल सीधे लाखों में पहुंच गया है।
44 साल की ली हेन्स (Lee Haynes) और उनके 45 साल के पार्टनर जो वुडली (Jo Woodley) साल 2005 में नए घर में शिफ्ट हो गए। बताया गया कि उनके घर में गैस की इतनी खपत हुई है, जो पिछले 18 सालों में हुई। जबकि कपल का दावा है कि इससे पहले कई दफा साल 2005 में उन्होंने गैस की इतनी बड़ी आपूर्ति या खपत के पीछे जिम्मेदार कारणों का पता लगाने की पूरी कोशिश की।
आखिर कैसे आया 11 लाख रुपये का बिल
मार्च महीने में कपल को गैस की सप्लाई करने वाली एजेंसी का पत्र मिला। जिसमें उनकी संपत्ति की जांच करने का जिक्र किया गया था। जून महीने में कपल को 11 लाख रुपये का गैस बिल थमा दिया गया। द मेट्रो न्यूज के मुताबिक, जब दंपत्ति साल 2005 में अपने घर में रहने आए, तो उन्होंने तुरंत घर के सभी बिलों का भुगतान करने की कोशिश की। लेकिन यह पता नहीं लगा पाए कि उनकी गैस का सोर्स कौन था। गैस सप्लाई करने वाली एजेंसी के बारे में जानकारी नहीं मिलने की वजह से वो गैस का बिल नहीं जमा कर पाए।
क्या यह कंपनी की है लापरवाही?
इस मामले में कपल का कहना है कि 1986 के गैस अधिनियम (1986 Gas Act) के तहत अगर मैं दोषी हूं तो लागत वसूल कर सकते हैं। लेकिन मैं दोषी नहीं हूं। घर पर शिफ्ट होते ही हमने सभी बिल पेमेंट करना शुरू कर दिया। सबके बिल पेमेंट किए गए। गैस का बिल नहीं दे पाए। इसकी वजह ये रही है हमें नहीं पता था कि कौन सप्लाई कर रहे हैँ। गैस एजेंसी के बारे में हमने जानने की काफी कोशिश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। अब एक साथ 18 साल का बिल भेज दिया है, जो हमारे लिए भर पाना मुश्किल है। यह पूरी तरह से गैस एजेंसी की लापरवाही है।
अगर हम कोशिश नहीं किए होते तो बिल जमा करना बेहतर होता। जब हमने पूरी कोशिश की है। अब गैस एजेंसी यह उम्मीद नहीं कर सकती है कि हम 18 साल तक गैस एजेंसी के बारे में पता करने की कोशिश करते रहें।