Ghaziabad: इस हनुमान मंदिर में हाफ पैंट या फटी जींस पहनकर न जाना, ड्रेस कोड है लागू

Hanuman Mandir: इन दिनों गाजियाबद में एक हनुमान मंदिर काफी सुर्खियों में है। इस मंदिर में अगर आप दर्शन करने के लिए जाते हैं तो आपको अपनी ड्रेस पर खास तौर से ध्यान देना होगा। हाफ पैंट या फटी जींस पहनकर या आप दर्शन नहीं कर सकते हैं। इस मामले में मंदिर प्रशासन ने बोर्ड भी लगा दिया है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
Hanuman Mandir: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस तरह का शायद पहला मामला है, ड्रेस कोड लागू किया गया है

Hanuman Mandir: गाजियाबाद के इस हनुमान मंदिर में अगर आप दर्शन करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइयेगा। मंदिर में प्रवेश से पहले अपनी ड्रेस जरूर चेक कर लीजिएगा। इस मंदिर में दर्शन के लिए ड्रेस कोड लागू हो चुका है। यह मंदिर गाजियाबाद के संजय नगर में है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दी है। इसमें हाफ पैंट, कटी-फटी जींस, स्लीवलेस टी-शर्ट और छोटे कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रशासन ने इस मामले में बाहर बोर्ड भी लगा दिया है।

मंदिर के पंडित सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि इस मामले में मंदिर कमेटी की बैठक हुई। जिसके बाद फैसला लिया गया कि ड्रेस कोड लागू किया जाए। ये फैसला भारतीय संस्कृति को बचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पंडित सुरेंद्र तिवारी ने बताया, मंदिर में कई ऐसे श्रद्धालु थे जो मर्यादापूर्ण कपड़े पहनकर नहीं आ रहे थे।

मंदिर के बाहर लगाया गया बोर्ड


तिवारी ने आगे बताया कि ये सब चीजें पूजा स्थल के लिए जरा भी उचित नहीं लगती थीं। जब अन्य शहरों के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो रहा है तो हमने भी मंदिर कमेटी से इस पर चर्चा करके प्रस्ताव पारित करने को कहा। आखिरकार सहमति बन गई है। वहीं मंदिर के बाहर और अंदर सूचना बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। जिस पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मंदिर में भारतीय संस्कृति के मुताबिक ही कपड़े पहनकर प्रवेश करें। दूसरे का ध्यान भटकाने वाले कपड़े पहनकर मंदिर में पूजा अर्चना न करें।

International Yoga Day 2023: ऐसे योगासन से ब्लड शुगर की हो जाएगी छुट्टी, काबू में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

इन मंदिरों में लागू है ड्रेस कोड

कहा जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस तरह का शायद यह पहला मामला है। जहां ड्रेस कोड लागू की गई है। बता दें कि इससे पहले मथुरा, आगरा के कई मंदिरों में भी इसी तरह के ड्रेस कोड लागू किया गया है। श्रद्धालुओं से भारतीय परंपरा के कपड़े पहनकर ही मंदिर में आने के लिए कहा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।