Ghaziabad: गाजियाबाद के सोसाइटी में महिला सिक्योरिटी गार्ड से गैंगरेप, रेप पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी

Ghaziabad Rape News: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला झारखंड की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद के आवासीय सोसाइटी के पास ही अपनी चाची के साथ रह रही थी। महिला की चचेरी बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोसाइटी के बेसमेंट में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद उसने जहर खा लिया। सोमवार को उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
Ghaziabad News: पुलिस के मुताबिक आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) की एक सोसाइटी में महिला सुरक्षाकर्मी से दरिंदगी की शर्मनाक खबर आई है। गाजियाबाद में आवासीय सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सुपरवाइजर ने बलात्कार किया। झारखंड की रहने वाली युवती के साथ उसके सुपरवाइजर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। पीड़िता को गंभीर हालत में उसके सहयोगियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सोमवार 28 अगस्त को पीड़ित की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 27 अगस्त को हुई। महिला सुरक्षाकर्मी को उसके सहकर्मियों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। ACP सलोनी अग्रवाल ने मंगलवार को ANI को बताया, "पीड़िता के मौसी के लड़के द्वारा दी गई तहरीर में आरोपी अजय और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने लिखित बयान में आरोपी अजय का नाम लिखा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।"

ये भी पढ़ें- Pakistan News: पोलियो फैलने के कारण WHO ने पाकिस्तान की यात्रा करने पर लगे बैन को 3 महीने के लिए और बढ़ाया


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि महिला झारखंड की रहने वाली थी। वह आवासीय सोसाइटी के पास ही अपनी चाची के साथ रह रही थी। महिला की चचेरी बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोसाइटी के बेसमेंट में तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद उसने जहर खा लिया था। उसे इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता के मौसेरे भाई का आरोप है कि रेप के बाद आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर जबरदस्ती उसे पिला दिया। पीड़िता डेढ़ महीने पहले ही नौकरी के लिए गाजियाबाद आई थी।

पुलिस का गैंगरेप से इनकार

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने बताया कि पुलिस ने बलात्कार की धारा (376 IPC) के तहत FIR दर्ज की है क्योंकि महिला के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेसमेंट के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज हासिल की है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म जैसी कोई घटना नजर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसका विसरा फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में टेस्ट के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी मौत जहर खाने से हुई या फेफड़ों की बीमारी के कारण।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।