Google एक नया एयरलाइंस की टिकट बुक करने वाला फीचर लेकर आया है। इसका नाम है Google Flights, अब ये फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे कमाल का टूल बन गया है। इस टूल की मदद से आप अपनी डेस्टिनेशन की ओर रवाना होने से पहले सस्ती टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ये नया फीचर आपको टिकट बुक करने का सही समय भी बताएगा। आइए आपको क्रम से बताते हैं कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें-
नया फीचर काम कैसे करता है
Google का नया फीचर ट्रैवलर को समय-समय पर सस्ती टिकटें बुक करने का समय बताएगा। फ्लाइट के उड़ान भरने से दो महीने पहले ही टिकट बुक करने पर आपको फायदा होगा। टेक ऑफ का टाइम जितना नजदीक आता है कई बार उतने ही टिकट के दाम कम होने के चांसेस रहते हैं। ऐसे में ये फीचर आपको फ्लाइट बुक करने से पहले काफी मदद कर सकता है।
सबसे कम कीमत में मिलेगी टिकट
Google की एक ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर से जुड़ी और भी डिटेल्स हैं। टिकट बुक करने के दौरान उन्हें एक कलरफुल प्राइस गारंटी बैज भी दिखेगा। ये बैज इस बात का सबूत है कि फ्लाइट टिकट की कीमतें उड़ान भरने से पहले इससे कम नहीं होगीं। अगर टेकऑफ से पहले टिकट की कीमत प्राइस गारंटी बैज के बाद भी कम होती हैं, तो जितना डिफरेंस आएगा वो पैसा Google Pay के जरिए कस्टमर को पे कर दिया जाएगा।
फ्लाइट बुक करने का बेस्ट टाइम
गूगल के मुताबिक अगर कोई आदमी दिसंबर में ट्रैवल करना चाहता है तो उसे अक्टूबर में टिकट बुक करनी होगी। 2023 में औसतन सबसे कम दाम फ्लाइट के टेकऑफ से 71 दिन पहले होते हैं। 2022 के मुकाबले ये काफी बड़ा डिफरेंस है। 2022 में फ्लाइट के टेकऑफ से 22 दिन पहले सबसे कम कीमत में टिकट बेची जाती थी।