ट्रंप की जीत के बाद भारत में Google पर लीगल इमीग्रेशन, H1B Visa सर्च में भारी उछाल; अमेरिकियों ने खोजे देश से बाहर जाने के तरीके

अनुमान है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में H1B जैसे वीजा के लिए रिजेक्शन बढ़ सकते हैं। इस वीजा पर कई भारतीय नागरिक, अमेरिका में काम करने के लिए जाते हैं। ट्रंप ने इमीग्रेशन पर अपने सख्त रुख के लिए जाने जाने वाले स्टीफन मिलर को डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में अमेरिका में इमीग्रेशन को लेकर चिंता इसलिए पैदा हुई है क्योंकि राष्ट्रपति-चुनाव से पहले ट्रंप ने इमीग्रेशन विरोधी बयानबाजी की थी।

अमेरिकी के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की शानदार जीत के बाद गूगल पर भारतीयों की ओर से ‘लीगल इमीग्रेशन’, ‘H1B visa’ और ‘US बर्थ सिटीजनशिप’ को लेकर सर्च में भारी उछाल देखा गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के ट्रेंड्स सेक्शन के आंकड़ों के अनुसार, 6 नवंबर 2024 को इमीग्रेशन और H1B वीजा को लेकर सर्च बहुत ज्यादा बढ़ गई। इसी तारीख को ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हराकर जीत हासिल की थी।

भारत में अमेरिका में इमीग्रेशन को लेकर चिंता इसलिए पैदा हुई है क्योंकि राष्ट्रपति-चुनाव से पहले ट्रंप ने इमीग्रेशन विरोधी बयानबाजी की थी। ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की बात कनफर्म होने के कुछ ही पलों बाद भारतीयों ने गूगल पर बड़ी संख्या में ‘लीगल इमीग्रेशन’ खोजा। एक महीने पहले इस टर्म को लेकर लगभग कोई सर्च इंटरेस्ट नहीं था।

पंजाब के लोग रहे सबसे आगे


पंजाब के लोगों ने गूगल पर इस क्वेरी के लिए सबसे ज्यादा सर्च की। उसके बाद तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और केरल के लोग रहे। ‘ट्रंप लीगल इमीग्रेशन’, ‘लीगल इमीग्रेशन अंडर ट्रंप’ और ‘स्टीफन मिलर’ जैसे फ्रेज भी सर्च किए गए। ट्रंप ने इमीग्रेशन पर अपने सख्त रुख के लिए जाने जाने वाले स्टीफन मिलर को डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। उन्होंने कई नीतिगत फैसलों में केंद्रीय भूमिका निभाई है, खास तौर पर इमीग्रेशन से जुड़े नीतिगत फैसलों में।

भारत ने किया लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

H1B वीजा सर्च में तेलंगाना सबसे आगे

सर्च इंजन गूगल ने 6 नवंबर को H1B वीजा से संबंधित सर्च में भी भारी उछाल देखा। इस फ्रेज को सबसे ज्यादा तेलंगाना में रहने वाले लोगों ने सर्च किया। उसके बाद चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में रहने वाले लोगों ने सर्च किया। इन लोगों ने ‘डोनाल्ड ट्रंप H1B वीजा’ और ‘US बर्थ सिटीजनशिप’ के लिए भी सर्च किया।

अमेरिकियों ने क्या किया सबसे ज्यादा सर्च?

अमेरिकी लोगों की बात करें तो ट्रंप की जीत के बाद डेमोक्रेटिक झुकाव वाले राज्यों के लोगों ने कनाडा, स्कॉटलैंड, आयरलैंड में जाने के तरीकों के बारे में बहुत ज्यादा खोज की। द नेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से Google पर ट्रेंड्स ने देश से बाहर जाने के तरीके के बारे में सर्च में भारी उछाल दिखाया। लगभग 76% सर्च अमेरिका में ही की गईं। इन लोगों ने 'इजिएस्ट कंट्री टू मूव टू', 'हाउ टू मूव टू आयरलैंड फ्रॉम यूएस' और 'हाउ टू मूव टू न्यूजीलैंड फ्रॉम यूएस' जैसे फ्रेज को भी सर्च किया। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश सर्च मेन, वरमोंट, न्यू हैम्पशायर, ओरेगन, कोलोराडो, वाशिंगटन, टेनेसी और मिनेसोटा राज्यों से की गईं।

Delhi AQI Today: दिल्ली में छाई धुंध, सांस लेना भी मुश्किल, कई इलाकों में AQI 500 के पार

अमेरिकी लोगों ने कनाडा, स्कॉटलैंड और अन्य देशों में अबॉर्शन और ट्रांसजेंडर/सेम सेक्स राइट्स के बारे में भी सर्च की है। मिसिसिपी और अलबामा जैसे रिपब्लिकन-झुकाव वाले राज्यों में लोगों ने अपने राज्यों में बर्थ कंट्रोल विकल्पों की खोज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।