Delhi AQI Today: दिल्ली में छाई धुंध, सांस लेना भी मुश्किल, कई इलाकों में AQI 500 के पार

Delhi Air Pollution Update: देश की राजधानी दिल्ली में लोग प्रदूषण की तगड़ी मार झेल रहे हैं। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया है। लगातार पांचवें दिन प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ है। इससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह-सुबह से दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आती है

अपडेटेड Nov 17, 2024 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Air Pollution Update: आईटीआई जहांगीरपुरी, नरेला, मुंडका और पंजाबी बाग का AQI 500 के ऊपर दर्ज किया गया।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुबह-सुबह से ही धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आती है। चारो तरफ कोहरे का प्रकोप नजर आता है। पिछले कई दिनों से लगातार प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली वासियों के लिए सांसों का संकट पैदा हो गया है। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली और NCR में GRAP-3 नियम लागू हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदूषण में कोई गिरावट नहीं आई है। दिल्ली के दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग इलाके का अधिकतम AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 609 दर्ज किया है। यह गंभीर श्रेणी में है। सरकार प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तरह-तरह के उपायों में जुटी हुई है।

दिल्ली में ठंडी हवाओं ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के 20 जिलों में मौसम ने करवट बदल लिया है।

जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI


पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है। दिल्ली के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज का एयर क्वालिटी इंडेक्स 596 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टूल इंजीनियरिंग में 609, आईटीआई जहांगीरपुरी में 598, नरेला में 588, मुंडका में 581, पंजाबी बाग में 581 दर्ज किया गया। वहीं प्रशांत विहार में 564, रोहिणी में 554, न्यू सरुप नगर में 550, न्यू दिल्ली यूएस दूतावास में 532, अशोक विहार में 526, शलीमार बाग में 520, वजीरपुर में 515, भलस्वा लैंडफिल में 516, मॉडल टाउन में 509, मंदिर मार्ग में 505, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 503, पश्चिमी विहार में 501, रघुवीर नगर में 500 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दमघोंटू ही रहेगी हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु प्रदूषण से फिलहाल बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। रविवार से मंगलवार तक तीन दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। इससे आबोहवा दमघोंटू बनी रहेगी। इसके बाद इसमें सुधार की संभावना नजर आ रही है।

धुंध में गायब हुआ ताज महल, कोहरे की वजह से पर्यटक हो रहे हैं मायूस, Photos में देखें प्रदूषण का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।