अमेरिकी के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की शानदार जीत के बाद गूगल पर भारतीयों की ओर से ‘लीगल इमीग्रेशन’, ‘H1B visa’ और ‘US बर्थ सिटीजनशिप’ को लेकर सर्च में भारी उछाल देखा गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के ट्रेंड्स सेक्शन के आंकड़ों के अनुसार, 6 नवंबर 2024 को इमीग्रेशन और H1B वीजा को लेकर सर्च बहुत ज्यादा बढ़ गई। इसी तारीख को ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हराकर जीत हासिल की थी।
