Google Map: इन दिनों डिजिटल का जमाना है। आज कल रास्ते की खोज करने में डिजिटल दुनिया का अहम योगदान है। गूगल मैप के सहारे उन रास्तों पर भी सफर करना आसान हो गया है। जिनसे हम अनजान रहते हैं। गूगल मैप पर लोकेशन डालते ही हमें सबसे अच्छा और नजदीकी रास्ता दिखाई देने लगता है। इतना ही नहीं, वैकल्पिक रास्ते भी मिलते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी यह भारी पड़ सकता है। तमिलनाडु से कर्नाटक जाने के लिए एक शख्स गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन वो रास्ता भटक गया। और गूगल मैप के जरिए ऐसी जगह पहुंच गए। जहां से वापस लौटने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
दरअसल, तमिलनाडु के 'गुडालूर' में कुछ दोस्त वीकेंड मनाने के लिए 'हॉलीडे स्पॉट' पहुंचे थे। कर्नाटक के रहने वाले यह सभी दोस्त जब अपनी SUV कार से वापस लौट रहे थे तो ड्राइवर ने गूगल मैप का सहारा लिया। इसके जरिए उन्होंने आसान और तेज रास्ता तलाशने की कोशिश की। इसके बाद गूगल मैप के जरिए वो एक ऐसे रिहायशी इलाके की ऊंचाई वाली जगह पर पहुंच गए। जहां से पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उनकी गाड़ी को सीढ़ियों से उतरवाया गया।
गूगल मैप से भटक गए रास्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दोस्त तमिलनाडु के पहाड़ी शहर गुडलूर घूमने फिरने और वीकेंड मनाने को पहुंचे थे। इसके बाद वो अपने राज्य कर्नाटक लौट रहे थे, लेकिन वह जाना कहीं और चाहते थे और पहुंच कही और गए। उन्होंने इसके लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया। जिस रास्ते ये सभी दोस्त जा रहे थे। गूगल मैप ने इस रास्ते के जरिए जल्दी पहुंचना बताया गया था। इस रास्ते पर जाते हुए उनकी कार ऐसी जगह पहुंच गई। जहां जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई थी। कार कुछ दूर तक सीढियों के जरिए आगे बढ़ी। फिर फंस गई। बाद में कार सीढ़ियों से नीचे उतारने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद लेनी पड़ी। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
सीढ़ियों से नीचे उतरने के बाद सभी दोस्त अपनी कार से कर्नाटक के ले रवाना हो गए। बता दें कि तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का 'गुडलूर' टूरिस्ट के लिए काफी पसंदीदा जगह है। यह तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के बीच एक ट्राई-जंक्शन पर है। यहां पर अक्सर ऊंटी हिल स्टेशन जाने वाले पर्यटक पहुंचते हैं।