Government Job: कृषि रिसर्च ऑफिसर के लिए निकली वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

Government Job: राजस्थान में कृषि विभाग में Agriculture Research Officer और Assistant Agriculture Research Officer के पद पर वैकेंसी निकली हैं

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 10:52 AM
राजस्थान कृषि विभाग में निकली भर्तियां

Government Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी सामने आई है। कृषि क्षेत्र (agriculture sector) में आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission -RPSC) ने Agriculture Research Officer (ARO) और Assistant Agriculture Research Officer (AARO) के पद पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 3 मार्च 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

कुल 22 पदों पर वैकेंसी निकाली गईं हैं। जिनमें ARO के 9 और AARO के 13 पद शामिल हैं। ARO पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 14 के तहत सैलरी दी जाएगी। वहीं AARO पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी।

जानिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता


Agriculture Research Officer और Asst. Research Officer के केमेस्ट्री से M.Sc होना चाहिए। द्वतीय श्रेणी से पास किए हुए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। देश के किसी भी यूनिवर्सिसे पास किया होना चाहिए। वहीं Asst. Research Officer के लिए हार्टिकल्च से मास्ट डिग्री किए हुए छात्र अप्लाई कर सकते हैं।

उम्र सीमा

ARO पदों के लिए 20 से 40 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। वहीं AARO पदों के लिए 18 से 40 साल तक के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रॉसेस

कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

जनरल कैटेगरी के लिए 500 रुपये, EWS के लिए 250 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के लिए 150 रुपये है।

Bank Strike Bank Holidays February 2022: हड़ताल और छुट्टियों के कारण 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद Recruitment Section में जाएं और जिस पोस्ट पर अप्लाई करना चाहते हैं उसे सेलेक्टर करें। ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करना है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगइन करना है। एप्लीकेशन फॉर्म को भरना है। अपने डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड कर देना है। एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद आखिरी में अपना एप्लीकेशन सब्मिट कर दें और भविष्य के लिए इसे सेव कर लें साथ ही प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।